लाइव न्यूज़ :

क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, पहले दिन के लिए 90 हजार टिकटें बिकीं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 18, 2023 16:18 IST

नोलन की आने वाली फिल्म 'ओपेनहाइमर' परमाणु बम के पिता कहे जाने वाले रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है। किलियन मर्फी की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग हफ्तों पहले शुरू हो गई थी और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

Open in App
ठळक मुद्दे'ओपेनहाइमर' ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बना दिया हैइस फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग हफ्तों पहले शुरू हो गई थीरिलीज से पहले ही 90,000 टिकटें बिक चुकी हैं

नई दिल्ली: हॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में से एक क्रिस्टोफर नोलन की आने वाली फिल्म 'ओपेनहाइमर' ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बना दिया है। किलियन मर्फी की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग हफ्तों पहले शुरू हो गई थी और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। 

विश्लेषकों के अनुसार नोलन की फिल्म ने रिलीज से पहले टिकटों की बिक्री का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत में 'ओपेनहाइमर' के पहले दिन के लिए तीन प्रमुख थिएटर श्रृंखलाओं में पहले ही 90,000 टिकटें बिक चुकी हैं। 'ओपेनहाइमर' 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इस फिल्म की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।

21  जुलाई को ही हॉलीवुड की एक और चर्चित फिल्म 'बार्बी' भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म को भी दर्शकों का शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इसके पहले दिन 16,000 टिकट बिक चुके हैं। बार्बी का निर्देशन ग्रेटा गेरविग ने किया है। मार्गोट रॉबी और रयान गोसलिंग ने बार्बी में अभिनय किया है।

नोलन की आने वाली फिल्म 'ओपेनहाइमर' परमाणु बम के पिता कहे जाने वाले  रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है। काय बर्ड और मार्टिन जे शेरविन ने रॉबर्ट ओपेनहाइमर की जीवनी लिखी थी जिसका नाम था अमेरिकन प्रोमेथियस। क्रिस्टोफर नोलन की आने वाली फिल्म इसी किताब पर आधारित है।

किलियन मर्फी नेटफ्लिक्स की सीरीज पीकी ब्लाइंडर्स में अपने कमाल के अभिनय से पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत में भी काफी मशहूर हुए। सोशल मीडिया पर अब भी उनके निभाए किरदार के वीडियोज और तस्वीरें शेयर की जाती हैं। यही कारण है कि भारत में इस फिल्म को लेकर इतनी दीवानगी देखी जा रही है। अभिनेत्री एमिली ब्लंट ओपेनहाइमर में किलियन मर्फी की पत्नी किटी के रोल में हैं।

'ओपनहाइमर' में मुख्य किरदार निभाने वाले मर्फी ने हाल ही में खुलासा किया कि इस फिल्म की तैयारी के लिए उन्होंने भगवद गीता का पाठ किया। दरअसल जिन वैज्ञानिक रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर ये फिल्म बन रही है उन्हें भगवद गीता में बहुत दिलचस्पी थी। साल 1965 में परमाणु बम के पहले विस्फोट पर ओपेनहाइमर ने भगवत गीता का हवाला दिया था। 

टॅग्स :Hollywoodफिल्ममूवी ट्रेलरMovie Trailer
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई