लाइव न्यूज़ :

कोरियोग्राफर Ganesh Acharya के खिलाफ एक और महिला आई सामने, लगाया यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का गंभीर आरोप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 5, 2020 18:20 IST

कुछ दिन पहले ही एक महिला कोरियोग्राफर ने गणेश आचार्य पर गंभीर आरोप लगाए थे और अब एक अन्य महिला ने उन पर यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का दावा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के कोरियोग्राफर गणेश आचार्य इन दिनों मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैंगणेश आचार्य के खिलाफ कुछ दिनों पहले ही एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए थे।

बॉलीवुड के कोरियोग्राफर गणेश आचार्य इन दिनों मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। गणेश आचार्य के खिलाफ कुछ दिनों पहले ही एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए थे। उसका कहना था कि आचार्य ने फिल्म इंडस्ट्री में काम से उनको निकाल रहे हैं और कमीशन मांग रहे हैं। इतना ही नहीं महिला ने आरोप  लगाया था कि आचार्य पर जबरदस्ती एडल्ट फिल्में देखने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

अभी ये मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और महिला आचार्य के खिलाफ सामने आ गई है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ने वाली हैं। उन्होंने आचार्य पर यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

टाइम्स नाऊ की खबर के अनुसार एक सीनियर बैकग्राउंड डांसर ने मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग से संपर्क कर ये दावा किया है कि 90 के दशक के कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने उनके साथ यौन शोषण किया। हालांकि गणेश आयार्य ने इन आरोपों को झूठा करार दिया है।

महिला का कहना है कि ये सब तीन दशक पहले हुआ था। मेरी शादी हो चुकी है और मेरे बच्चे हैं, लेकिन वो अब भी बिल्कुल नहीं बदला है। जब मैंने एफआईआर के बारे में पढ़ा, तो मुझे पता था कि मुझे भी बोलना होगा। 1990 में मैं अंधेरी वेस्ट के साहिबा हॉल में जाती थी जहां कई मास्टर डांस क्लास लेते थे। आचार्य, कमल मास्टरजी को असिस्ट करते थे। मैं तब 18 साल की थी और गैर-सदस्य डांसर के रूप में काम करती थी।

महिला के मुताबिक एक बार गणेश आचार्य ने कहा कि ऑडिशन के लिए जाइव (एक डांस फॉर्म) सीखना अनिवार्य है और मुझे सांताक्रूज ईस्ट में अपनी क्लास में बुलाया। क्लास रविवार को सुबह 11 बजे की थी। उनके एक सहायक ने मुझे खार मेट्रो से पिक किया और मुझे होटल ईस्ट और वेस्ट की पहली मंजिल के एक कमरे में ले गया।  मुझे उस समय तक कुछ भी शक नहीं हुआ। उस वक्त वहां कोई और स्टूडेंट्स नहीं थे। आचार्य ने कहा कि असिस्टेंट साउंड सिस्टम और अन्य स्टूडेंट्स को लाने के लिए गया है और उन्होंने मुझे जाइव सिखाने के बहाने उन्होंने मेरी गर्दन और गाल पर किस किया।

महिला ने बताया कि जब मैंने विरोध किया, तो उसने मुझे बिस्तर पर फेंक दिया और कहा कि वे मुझसे प्यार करना चाहते हैं और मुझसे शादी करना चाहते हैं। मैं मना करती रही, लेकिन वो मेरे शरीर पर हाथ फेरता रहा। मैं बहुत घबरा गई और उससे कहा कि मैं पीरियड पर हूं। तब वो आखिरकार मुझसे दूर हो गया और कहा, 'क्या यार, मूड खराब कर दिया।' महिला का ये भी कहना है कि उन्होंने फिर क्लास जाना छोड़ दिया तो आचार्य ने उन्हें वापस बुलाने की कोशिश की।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव