लाइव न्यूज़ :

Chhichhore Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन सुशांत और श्रद्धा की 'छिछोरे' ने की ताबड़तोड़ कमाई, जानिए कलेक्शन

By मेघना वर्मा | Updated: September 8, 2019 09:14 IST

Chhichhore फिल्म में 7 दोस्तों की कहानी को पेश किया गया है जो एक दूसरे के लिए सब कुछ हैं। फिल्म की कहानी फ्लैशबैक में भी ले जाती है, जो जवानी से कॉलेज के दिनों से शुरू होती है।

Open in App
ठळक मुद्देChhichhore फिल्म बड़े पर्दे पर 6 सितंबर को रिलीज हो गई है।Chhichhore फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है जिन्होंने फिल्म 'दंगल' को भी डायरेक्टर किया है।

सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा की फिल्म छिछोरे को लोग बहुत प्यार दे रहे हैं। फिल्म 6 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म लोगों के मन को खूब भा रही है तभी तो पहले दिन से ज्यादा इस फिल्म ने दूसरे दिन कमाई कर ली है। साथ ही फिल्म का कलेक्शन लगातार जारी है। दोस्ती और कॉलेज लाइफ की मस्ती पर बनी इस फिल्म के ना सिर्फ रिव्यू अच्छे आए हैं बल्कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर ली है। 

बॉक्स ऑफिस इंडिया की मानें तो दूसरे दिन छिछोरे फिल्म ने 65 प्रतिशत की कमाई करते हुए 11 से 12 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। रविवार को भी फिल्म के कलेक्शक की और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद भी जताई जा रही है। दोस्तों की ये कहानी बॉक्स ऑफिस पर क्या रंग जमाती है ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल दंगल के निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था। फिल्म ने पहले दिन 7 से 8 करोड़ की कमाई की थी। ओवरऑल फिल्म ने अभी तक 18.50 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है।

नितेश ने फिल्म में हर चीज को बहुत की खुबसूरती के साथ पेश किया है। दोस्ती यारी के मजे के साथ खेल खूद की आनंद सब फिल्म में देखने को मिलने वाला है। एक बार फिर अपने डायरेक्शन से सभी का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। फिल्म की  अहम बात है कि ये आम जिंदगी के दोस्ती से कन्टेक्स आसानी से कर लेती है। 

छिछोरे फिल्म की कहानी

फिल्म में 7 दोस्तों की कहानी को पेश किया गया है जो एक दूसरे के लिए सब कुछ हैं। फिल्म की कहानी फ्लैशबैक में भी ले जाती है, जो जवानी से कॉलेज के दिनों से शुरू होती है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान अनिरुद्ध, माया, सेक्सा (वरुण शर्मा), एसिड (नवीन पोलिशेट्टी), मम्मी (तुषार पांडे), बेवड़ा (साराह शुक्ला), और डेरेक (ताहिर राज भसीन) दोस्तों की ये कहानी आपको आपके कॉलेज के दिनों की याद जरूर दिला देंगे। 

टॅग्स :छिछोरे फिल्मसुशांत सिंह राजपूतश्रद्धा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?