लाइव न्यूज़ :

Chhapaak Trailer Launched: दीपिका पादुकोण की दमदार एक्टिंग ने ट्रेलर में डाली जान, यहां देखें Trailer

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 10, 2019 14:42 IST

दीपिका ने अपने किरदार के साथ पूरी तरह न्याय किया है। दीपिका का मेकअप भी रियल लग रहा है। ट्रेलर देखकर यह साफ हो रहा है कि दीपिका ने अपनी दमदार एक्टिंग से इस फिल्म में जान डालती है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'छपाक' 10 जनवरी, 2020 को रिलीज होने वाली है।ट्रेलर में सभी किरदारों की बेहतरीन एक्टिंग ने पूरे ट्रेलर में जान डाल दी है।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की आने वाली फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल इस फिल्म का ट्रेलर (Chhapaak Trailer) रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में दीपिका एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म में दीपिका (Deepika Padukone) का नाम मालती रखा गया है। इस ट्रेलर में विक्रांत मेस्सी (Vikrant Massey) भी अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) के डायरेक्शन में बनी फिल्म छपाक (Chhapaak) का ट्रेलर काफी दमदार है। 

बात करें अगर दीपिका (Deepika Padukone) के किरदार की तो उन्होंने अपने किरदार के साथ पूरी तरह न्याय किया है। दीपिका (Deepika Padukone) का मेकअप भी रियल लग रहा है। ट्रेलर देखकर यह साफ हो रहा है कि दीपिका (Deepika Padukone) ने अपनी दमदार एक्टिंग से इस फिल्म में जान डालती है। दीपिका सच में एक एसिड अटैक सर्वाइवर ही लग रही हैं। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की हिम्मत की दाद देनी होगी जो उन्होंने ऐसा रोल करने की हिम्मत दिखाई है। 

ट्रेलर में यह दिखाया गया है कि जब मालती के चेहरे पर एसिड अटैक होता है तो उनका चेहरा पूरी तरह जल जाता है। इसके बाद उनके चेहरे की सर्जरी करनी पड़ती है। लेकिन सर्जरी के बाद जैसे ही मालती आईने में अपनी चेहरा देखती हैं तो पूरी तरह टूट सी जाती हैं। मालती को न्याय दिलाने के लिए कुछ लोग उनके साथ आते हैं और मालती का हौसला बढ़ाते हैं। फिर इसके बाद मालती पीछे नहीं हटतीं, वो पूरी बहादुरी के साथ इस केस को लड़ती भी हैं और अंत में जीतती भी हैं। इस दौरान दीपिका (Deepika Padukone) ने अपने किरदार में जो जान डाली है वह आपको रुलाने पर भी मजबूर कर सकता है।

ट्रेलर में विक्रांत मेस्सी का भी काफी अहम रोल दिखाया जा रहा है और उन्होंने भी काफी शानदार एक्टिंग की है। इस ट्रेलर में सभी किरदारों की बेहतरीन एक्टिंग ने पूरे ट्रेलर में जान डाली है। साथ ही इस ट्रेलर में इमोशनल और मोटिवेशनल म्यूजिक को बखूबी तरीके से पेश किया गया है।

ट्रेलर देखकर यह साफ हो रहा है कि कैसे एसिड अटैक पीड़िता मालती अपनी जिंदगी को जीती है और कैसे वह अपने और समाज के हक के लिए कानूनी लड़ाई लड़ती है और आखिर में जीत हासिल करती है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि इस ट्रेलर का एक-एक सीन काफी शानदार और दमदार है। इस ट्रेलर को यूट्यूब पर फॉक्स स्टार के ऑफिशियल पेज पर शेयर किया गया है। मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज होने वाली है।यहां देखें फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) का ट्रेलर... (Chhapaak Official Trailer)

टॅग्स :छपाक मूवीदीपिका पादुकोणमूवी ट्रेलर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Trailer: दमदार एक्शन, बदले की आग और रणवीर सिंह का खतरनाक लुक

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Trailer: 'धुरंधर 2' के ट्रेलर का इंतजार खत्म, 7 मार्च को होगा रिलीज, सामने आया रणवीर सिंह का नया लुक

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्कीKantara Chapter 1 Trailer: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिल्म 2 अक्टूबर को होगी रिलीज...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?