लाइव न्यूज़ :

Chhapaak Box Office Collection Day 13: दीपिका पादुकोण की 'छपाक' 13वें दिन भी नहीं कर पाई कमाल, कमाए इतने करोड़

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 23, 2020 09:45 IST

छपाक बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खास पसंद नहीं आ रही है। फिल्म ने अब तक कोई खास कमाई भी नहीं कर पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक पर्दे पर रिलीज हो गई है छपाक पर्दे पर उस हिसाब से कमाई नहीं कर रही है जितनी उससे उम्मीद की जा रही थी

तलवार और राजी जैसी फिल्में बनाने वाली डायरेक्टर मेघना गुलजार ने एक बार फिर से पर्दे पर एक शानदार कहानी को पेश किया है। मेघना रियल स्टोरी बेस्ट छपाक फैंस के सामने लाई हैं। मेघना गुलजार की छपाक में दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। यह फिल्म बाकी  बॉलीवुड फिल्मों से अलग है। फिल्म में एंटरटेनमेंट के साथ इमोशन्स का तड़का जबरदस्त लगाया गया है। यह फिल्म दर्शकों के अंदर एसिड अटैक सरवाइवर के दर्द को पेश करती है। 

फिल्म के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि 'छपाक' ने बीते बुधवार को 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया होगा, ऐसे में फिल्म 13 दिनों में कुल 35.90 करोड़ रुपये कमा सकती है। हालांकि, इसकी अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।

दीपिका पादुकोण की छपाक विदेशों में भी अपना जलवा दिखाने की पूरी कोशिश कर रही है। रिलीज से लेकर अब तक छपाक ने विदेशों में 13 से 14 करोड़ रुपये की कमाई की है। छपाक' ने पहले दिन 4.77 करोड़, दूसरे दिन 6.90 करोड़, तीसरे दिन 7.35 करोड़, चौथे दिन 2.35 करोड़, पांचवें दिन 2.55 करोड़, छठे दिन 1.85 करोड़ रुपये, सातवें दिन 1.50 करोड़ रुपये, आठवें 95 लाख, नौंवें दिन 1.40 करोड़, दसवें दिन 1.75 करोड़ और 11वें दिन 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

फिल्म की कहानी

छपाक की कहानी मालती (दीपिका पादुकोण) नाम की लड़की की जिंदगी पर आधारित है। मालती को एक शख्स शादी के लिए प्रपोज करता है जिसके लिए वो इंकार कर देती है, जिसके बाद वो शख्स मालती पर एसिड से हमला करता है। इसके बाद मालती की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। इसके बाद हालातों के कारण मालती नौकरी की तलाश में जुट जाती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात अमोल (विक्रांत मैसी) से होती है। जो पत्रकार से साथ समाजसेवक हो चुका है और एक एनजीओ चलाता है। 

अमोल एसिड अटैक पीड़ितों का इलाज करवाता है और उनके लिए लड़ता है। मालती भी इस एनजीओ से जुड़ जाती है। साथ ही खुद के खिलाफ हुए हमले पर आवाज उठाती है।वह तेज़ाब बैन कराने के लिए कानून में बदलाव की भी मांग करती है। मालती 12वीं क्लास में थी जब उसको एक लड़ता प्रपोज करता है उसके मना करने पर एक दिन रास्ते पर वह मालती पर तेजाब फेक देता है। इसके बाद मालती सफर कैसा है कितने संघर्ष से भरा है इसको देखने के लिए आपको थिएटर जाना पड़ेगा। 

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनछपाक मूवीदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार