लाइव न्यूज़ :

Chhaava Box Office Collection: पहले दिन 50 करोड़, विक्की कौशल की फिल्म छावा का बॉक्स ऑफिस पर धमाल...

By संदीप दाहिमा | Updated: February 15, 2025 16:43 IST

Chhaava Box Office Collection: फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन ने अपने बैनर तले ‘मैडॉक फिल्म्स’ के तहत किया है। रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना अभिनीत यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ‘मैडॉक फिल्म्स’ ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बताया कि ‘छावा’ ने 50 करोड़ रुपए की कमाई की।

Open in App
ठळक मुद्देChhaava Box Office Collection: पहले दिन 50 करोड़, विक्की कौशल की फिल्म छावा का बॉक्स ऑफिस पर धमाल...

Chhaava Box Office Collection:फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन ने अपने बैनर तले ‘मैडॉक फिल्म्स’ के तहत किया है। रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना अभिनीत यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ‘मैडॉक फिल्म्स’ ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बताया कि ‘छावा’ ने 50 करोड़ रुपए की कमाई की।

स्टूडियो ने लिखा, ‘‘यह 'छावा की दहाड़' है। एक सच्चे योद्धा राजा की तरह दहाड़! इतिहास पर आधारित किसी हिंदी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी शुरुआत। अभी अपनी टिकट बुक करें।" उसने एक ‘पोस्टर’ साझा करते हुए बताया कि फिल्म ने पहले दिन वैश्विक स्तर पर 50 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 33.1 करोड़ रुपये की कमाई की है। कौशल की ‘सरदार उधम’ और ‘सैम बहादुर’ फिल्म भी जीवनी पर आधारित थीं।

फिल्म में कौशल ने मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है, जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे। मंदाना ने संभाजी महाराज की पत्नी महारानी येसुबाई की भूमिका निभाई है और खन्ना ने औरंगजेब की भूमिका निभाई है। डायना पेंटी, आशुतोष राणा और विनीत कुमार सिंह ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं।

टॅग्स :विक्की कौशलबॉक्स ऑफिस कलेक्शनहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!