लाइव न्यूज़ :

ब्वॉयफ्रेंड ने किया शादी से इंकार तो सुसाइड कर एक्ट्रेस ने लगाया मौत को गले, कहा- तुमने मरने को कहा था, मैं मर रही हूं

By अमित कुमार | Updated: June 4, 2020 20:08 IST

कन्नड़ एक्ट्रेस और टीवी एंकर चांदना वीके की मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ब्वॉयफ्रेंड की वजह से चांदना वीके ने यह खतरनाक कदम उठाया।

Open in App
ठळक मुद्देचांदना वीके दिनेश गोवडा के साथ पांच साल से रिलेशनशिप में थी। ब्वॉयफ्रेंड से मिले धोखे का सदमा चांदना वीके बर्दाशत नहीं कर पाई और उन्होंने मौत को गले लगाना ही बेहतर समझा।

कन्नड़ एक्ट्रेस और टीवी एंकर चांदना वीके ने सुसाइड कर लिया है। चांदना वीके ने यह कदम ब्वॉयफ्रेंड दिनेश गोवडा की वजह से उठाया। दिनेश गोवडा ने शादी का वादा कर एक्ट्रेस से पीछा छुड़ाना चाहा। इस बात का सदमा चांदना वीके बर्दाशत नहीं कर पाई और उन्होंने मौत को गले लगाना ही बेहतर समझा। मौत से पहले उन्होंने एक वीडियो के जरिए इसकी वजह दिनेश को बताया। 

बता दें कि यह घटना  28 मई की बताई जा रही है, सोशल माीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो वायरल होने के बाद अब इस खबर ने तुल पकड़ ली। चांदना वीके एक रियल एस्टेट के कमर्शियल में नजर आ चुकी थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो चांदना की मौत जहर खाने से हुई है। मौत से पहले उनका आखिरी वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी मौत के लिए दिनेश गोवडा को दोषी ठहरा रही हैं।  वीडियो में वह कह रही हैं, "तुमने कहा था कि अगर मैं मर जाऊं तो तुम्हारे लिए अच्छा होगा। मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रही हूं और इसकी वजह तुम हो दिनेश।" इस घटना के बाद चांदना के घरवाले सदमें में हैं। चांदना के पिता ने पुलिस में दिनेश के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिनेश ने उनकी बेटी से पांच लाख रुपये लिए थे और फिर उससे दूरी बनानी शुरू कर दी थी। 

बता दें कि चांदना वीके दिनेश गोवडा के साथ पांच साल से रिलेशनशिप में थी। इस दौरान दिनेश ने उससे कई तरह के वादे किए थे। दोनों ने मिलकर एक साथ सुनहरे भविष्य की कल्पना भी की थी। रिपोर्ट्स की माने तो मामला दर्ज होने के बाद से दिनेश फरार है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल