लाइव न्यूज़ :

'चंदू चायवाले' ने बताया क्यों नहीं दिखते अब कपिल शर्मा शो पर, इस वजह से एपिसोड में नहीं ले रहे हैं मेकर्स

By मेघना वर्मा | Updated: March 7, 2019 12:51 IST

कपिल के शो से जुड़े सबसे पुराने कलाकार चंदन प्रभाकर जो शो पर चंदू चाय वाले का किरदार अदा करते हैं वो कई दिनों से चैनल पर नहीं दिख रहे। इसकी वजह चंदन ने अब बता दी है।

Open in App

टीवी पर पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो ना सिर्फ लोगों को हसांने के लिए फेमस है बल्कि यहां आकर कई सेलिब्रिटीज अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज भी खोलते हैं। कपिल के शो में नजर आने वाले कैरेक्टर्स इस शो की जान कहे जा सकते हैं। फिर चाहे वो नानी हो या बुआ जी। वहीं कपिल के शो से जुड़े सबसे पुराने कलाकार चंदन प्रभाकर जो शो पर चंदू चाय वाले का किरदार अदा करते हैं वो कई दिनों से चैनल पर नहीं दिख रहे। इसकी वजह चंदन ने अब बता दी है।

शिवरात्रि के दिन चंदन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जब शिव की फोटो डाली तो उसपर एक फैन ने कमेंट करके उनसे पूछा, '', 'हैप्पी महाशिवरात्री प्यारे चंदन जी। आप लेजेंड हैं और कोई आपको मात नहीं दे सकता। आप हमें बहुत पसंद हैं जिस तरह आप हमें हंसाते हैं। जितनी जल्दी हो सके शो पर वापस आ जाइए क्योंकि आपके बिना यहां कुछ नहीं है। हम सब आपसे प्यार करते हैं।' 

अपने फैंन्स को रिप्लाई करते हुए चंदन ने लिखा, 'आपके प्यार के लिए शुक्रिया, लेकिन मैं जान बूझकर शो से गायब नहीं हूं। शायद मेरा कैरेक्टर और मेरी एक्टिंग शो में काम नहीं कर पा रहे इसलिए वो मुझे एपिसोड में नहीं ले रहे। आपको प्यार और दुआएं।'

चंदन के इस कमेंट के बाद सभी फैन्स मेकर्स से चंदन की वापसी की डिमांड कर रहे हैं। फैन्स ने ये भी कहा कि चंदन को शो से बाहर रखना हर तरह से गलत है। बता दें कपिल ने अपनी शादी के बाद दुबारा इस शो के साथ टीवी पर लौटे हैं। इस शो को कपिल के साथ बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

टॅग्स :कपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुआ हमला? बिश्नोई गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस