लाइव न्यूज़ :

शेमारू एंटरटेनमेंट के सीईओ हिरेन गाडा हुए गिरफ्तार, 70 करोड़ रुपये की टैक्स धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 8, 2023 11:27 IST

शेमारू एंटरटेनमेंट लिमिटेड के सीईओ हिरेन गाडा और उनके सहयोगियों ने कथित तौर पर बिना कोई सामान या सेवाएं प्रदान किए 70.25 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा करने के लिए विभिन्न फर्जी कंपनियां बनाईं।

Open in App
ठळक मुद्देशेमारू एंटरटेनमेंट लिमिटेड के सीईओ हिरेन गाडा को गिरफ्तार कर लिया।हिरेन गाडा पर सीजीएसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने शेमारू सीईओ को रिहा कर दिया और न्यायिक हिरासत में नहीं भेजा।

मुंबई: केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग ने कथित तौर पर 70.25 करोड़ रुपये की कर धोखाधड़ी करने के आरोप में शेमारू एंटरटेनमेंट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हिरेन गाडा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। शेमारू एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने कई बॉलीवुड फिल्मों का निर्माण किया है और उसके पास एक वीडियो ऑन डिमांड एप्लिकेशन भी है।

जीएसटी अधिकारियों को पता चला कि हिरेन गाडा और उनके सहयोगियों ने करोड़ों रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा करने के लिए विभिन्न फर्जी फर्में बनाईं, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ। गाडा ने किसी भी सामान या सेवाओं की आपूर्ति किए बिना 70.25 करोड़ रुपये के टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने के लिए उक्त फर्म बनाने की बात स्वीकार की।

हिरेन गाडा पर सीजीएसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्हें गुरुवार को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया जहां उनके वकीलों ने कहा कि जीएसटी अधिकारियों ने उन्हें अवैध रूप से 24 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा। 

हालांकि, जीएसटी अधिकारियों ने कहा कि गाडा से बुधवार को पूछताछ की गई और उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया, फिर अगले दिन अदालत ले जाया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने शेमारू सीईओ को रिहा कर दिया और न्यायिक हिरासत में नहीं भेजा।

टॅग्स :जीएसटीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस