लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड को लेकर सेलिना जेटली का चौंकाने वाला बयान, कहा- इंडस्ट्री में स्टार किड्स को सेक्शुअल हैरेसमेंट से कुदरती प्रोटेक्शन मिलती है...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 24, 2020 10:22 IST

हाल ही में सेलिना ने अपनी फिल्म 'सीजन्स ग्रीटिंग्स' से अपना कमबैक किया, ये फिल्म ओटीटी प्लेटफोर्म पर रिलीज हुई। इसके अलावा सेलिना समलैंगिकों के हक को लेकर भी अपनी आवाज उठाती आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसेलिना ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर चौंका देने वाले खुलासे किये हैंसेलिना जेटली ने कहा कि उन्होंने इंडस्ट्री से अपने ही कुछ कारणों के चलते ब्रेक लिया और इसका उनकी शादी से कोई लेना देना नहीं है

बॉलीवुड में इन दिनों गजब की उथल पुथल मची हुई है। कई बड़े सेलेब्स नेपोटिज्म की चपेट में आ गए हैं। फैंस भी इन सेलेब्स की फिल्मों का बॉयकाट करने की बात कह रहे हैं। इसी बीच में पूर्व मिस यूनिवर्स 2001 पेजेंट में टॉप 5 में आ चुकी एक्ट्रेस सेलिना जेटली (Celina Jaitly) ने एक ऐसा बयान दिया है कि वह सुर्खियों में आ गई हैं।

सेलिना ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर चौंका देने वाले खुलासे किये हैं। सभी को पता है कि एक्ट्रेस को फिल्म इंडस्ट्री में ग्लैमरस रोल्स के अलावा अन्य किरदारों में उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है। अब जहां फिल्म इंडस्ट्री में बाहरी और भीतर के लोगों को लेकर चर्चा हो रही है तो वहीं सेलिना ने भी इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हिंदुस्तान टाइम्स की वायरल हुई खबर के अनुसार सेलिना का कहना है कि बॉलीवुड में स्टार किड्स न सिर्फ मौका बल्कि सेक्शुअल हैरेसमेंट (Sexual Harassment) से कुदरती प्रोटेक्शन मिली होती है। सेलिना का ये बयान काफी बड़ा और चौंकाने वाला है।

एक्ट्रेस ने कहा है कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म (Nepotism) का होना कोई बुरी बात नहीं है जब तक कि एक पीड़ी से दूसरी पीड़ी अपने टैलेंट के बल पर आगे आए। लेकिन जब ये किसी नए टैलेंट को आने से रोकता है तो ये गलत होता है। मेरी ही उम्र के कुछ स्टार्स हैं जिन्हें इंडस्ट्री में कई तरह की रक्षा मिली है, वहीं मेरा करियर कई उतर-चढ़ाव से गुजरा।

सेलिना जेटली ने कहा कि उन्होंने इंडस्ट्री से अपने ही कुछ कारणों के चलते ब्रेक लिया और इसका उनकी शादी से कोई लेना देना नहीं है। वह अब इस बात से थक चुकी थी कि किस तरह से बाहर से आए एक कलाकार को इंडस्ट्री में काम पाने के लिए ठोकर खानी पड़ती है।

हाल ही में सेलिना ने अपनी फिल्म 'सीजन्स ग्रीटिंग्स' से अपना कमबैक किया, ये फिल्म ओटीटी प्लेटफोर्म पर रिलीज हुई। इसके अलावा सेलिना समलैंगिकों के हक को लेकर भी अपनी आवाज उठाती आई हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल