लाइव न्यूज़ :

CBSE पेपर लीक मामला: बॉलीवुड सितारों का फूटा गुस्सा, कहा- सीबीएसई मतलब 'करप्‍ट बोर्ड फॉर स्‍टूडेंट्स एजुकेशन'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 29, 2018 16:25 IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं की अर्थशास्त्र और 10वीं क्‍लास के गणित के पेपर लीक होने के कारण अब दुबारा परीक्षा की जाएगी।

Open in App

मुंबई(29 मार्च):  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं की अर्थशास्त्र और 10वीं क्‍लास के गणित के पेपर लीक होने के कारण अब दुबारा परीक्षा की जाएगी। फिर परीक्षा होने से जहां छात्र खासा नाराज हैं वहीं बॉलीवुड सितारों का भी गुस्सा इस पर देखते बन रहा है।

पेपर लीक मामले पर अब फरहान अख्तर, फिल्‍ममेकर राहुल ढोलकिया, एक्‍टर इमरान हाशमी और विवेक ओबरॉय ने इस मामले पर निराशा जताई है। दरअसल सोमवार (26 मार्च) को सोशल मीडिया पर अर्थशास्त्र के पेपर के लीक होने का दावा किया गया था, जिसके बाद 12वीं के सीबीएसई के छात्रों के बीच परेशानी देखते बन रही है।

ऐसे में फरहान ने आज ट्वीट कर कहा, उन छात्रों के लिए बुरा महसूस हो रहा है, जिन्हें बिना किसी गलती के फिर से परीक्षा में बैठना होगा. यह बहुत ही अनुचित व दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं कामना करता हूं कि उन्हें साहस मिले। 

वहीं, अभिनेता विवेक ने प्रश्न पत्र के लीक होने को अस्वीकार्य व गलत करारा है। उन्होंने लिखा है कि सीबीएसई मामले के बारे में जानकर बहुत निराशा हुई. यह छात्रों के लिए पूरी तरह से अस्वीकार्य व अनुचित है जिन्होंने इसके लिए बहुत कठिन परिश्रम किया था, मैं सभी छात्रों से अपील करता हूं कि वह अपनी तैयारियों पर इसका प्रभाव न पड़ने दे और यह सोचे कि यह बेहतर करने का दूसरा अवसर है।

अभिनेता इमरान हाशमी ने तो सीबीएसई की फुलफॉर्म पर ही चुटकी ली है, अपने ही अंदाज में उन्‍होंने लिखा, 'दुर्भाग्‍यवश हुए इस पेपर लीक मामले के बाद सीबीएसई के नए मायने हैं, 'करप्‍ट बोर्ड फॉर स्‍टूडेंट्स एजुकेशन'।

राहुल ढोलकिया ने कहा कि प्रश्नपत्रों के लीक मामले में शामिल लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए, सीबीएसई परीक्षा की नई तारीख व अन्य जानकारी सीबीएसई की वेबसाइट पर एक सप्ताह के भीतर दी जाएगी।

टॅग्स :सीबीएसईफरहान अख़्तर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

बॉलीवुड चुस्कीमणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने लंदन में प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्कार जीता?, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने मारी बाजी?

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस