लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर का सबूत नहीं ढूंढ पाई CBI, अब सुसाइड एंगल से केस की होगी जांच

By अमित कुमार | Updated: September 2, 2020 15:11 IST

पिछले 13 दिनों से सीबीआई की टीम लगातार सुशांत सिंह राजपूत के केस पर काम कर रही है। लेकिन अब तक उनके पास ऐसी कोई सबूत नहीं आई है जो एक्टर की मौत को मर्डर बता सकें।

Open in App
ठळक मुद्देकेस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के अलावा सीबीआई सुशांत के करीबियों से भी पूछताछ कर रही है। सुशांत के स्टाफ और उनके दोस्तों से भी सीबीआई को कुछ ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। अब सुसाइड के लिए उकसाने का केस पर सीबीआई का फोकस होगा।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सीबीआई 13 दिनों से जांच-पड़ताल कर रही है। लेकिन सीबीआई के हाथ में अभी तक कोई ऐसा सबूत नहीं लगा है, जो एक्टर की डेथ को मर्डर करार दे सकें। केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के अलावा सीबीआई सुशांत के करीबियों से भी पूछताछ कर रही है। सुशांत के स्टाफ और उनके दोस्तों से भी सीबीआई को कुछ ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। 

सीबीआई ने रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से भी कई सवाल किए। बुधवार यानी कि आज रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती सुबह करीब साढ़े दस बजे एक कार में उपनगरीय कालीना में स्थित डीआरडीओ अतिथि गृह पहुंचे, जहां केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ठहरी हुई है। इसके अलावा राजपूत के प्रबंधक सैमुअल मिरांडा, उनके रसोइये नीरज सिंह, घरेलू कर्मी केशव और वित्तीय प्रबंधक श्रुति मोदी भी आज सुबह अतिथि गृह पहुंचीं। 

मर्डर नहीं अब सुसाइड वाले एंगल से होगी केस की जांच

सीबीआई ने रिया के घरवालों से सुशांत को लेकर कई कड़े सवाल पूछे। सुशांत संग रिया के परिवार की नजदीकियों को लेकर भी सवाल-जवाब किया गया है। वहीं रिया के पिता का एक्टर के लिए दवाई देने वाली बातों पर भी चर्चाएं की गई है। लेकिन इन बातों से कुछ निकलकर बाहर नहीं आ रहा, ऐसे में अब सीबीआई सुशांत के मर्डर वाले एंगल को पीछे छोड़ सुसाइड वाले एंगल से जांच करेगी। सुसाइड के लिए उकसाने का केस पर सीबीआई का फोकस होगा। 

ड्रग्स डिलरों के साथ सामने आया रिया और उनके भाई का नाम 

वहीं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी इस केस में ड्रग एंगल से जांच कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिया और उनके भाई का सीधा संबंध ड्रग्स डीलरों के साथ सामने आई है। रिया के चैट लीक होने के बाद इस केस में ड्रग्स का एंगल भी सामने आया था। इस नए एंगल की जांच-पड़ताल करने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) काम पर लग गई है। रिया पर एनसीबी ने ड्रग्स की साजिश रचने का आरोप लगाया है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीसीबीआईबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई