लाइव न्यूज़ :

'बागी 3' पर चली सेंसर की कैंची, श्रद्धा कपूर के गालियों वाले सीन को फिल्म से हटाया

By अमित कुमार | Updated: March 3, 2020 14:01 IST

श्रद्धा कपूर के कई सीन्स के हटने से फिल्म के मेकर्स परेशान हैं। उन्होंने फिल्म में कई जगह गाली इस्तेमाल ना करके उससे मिलता-जुलता शब्द डालने का प्रयास किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे'फिल्म 'बागी 3' में श्रद्धा कपूर का रोल ऐसा हैं जिसमें उन्हें गाली देने की आदत होती है। फिल्म से श्रद्धा कपूर के कई सीन्स को सेंसर बोर्ड ने हटा दिया है।

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'बागी 3' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म से श्रद्धा कपूर के कई सीन्स को सेंसर बोर्ड ने हटा दिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 'फिल्म 'बागी 3' में श्रद्धा कपूर का रोल ऐसा हैं जिसमें उन्हें गाली देने की आदत होती है। हालांकि, श्रद्धा पूरी नहीं बल्कि आधी गालियां ही देती हैं। लेकिन सेंसर बोर्ड ने इसे नामंजूर कर दिया।   

श्रद्धा कपूर के कई सीन्स के हटने से फिल्म के मेकर्स परेशान हैं। उन्होंने फिल्म में कई जगह गाली इस्तेमाल ना करके उससे मिलता-जुलता शब्द डालने का प्रयास किया है। यह फिल्म होली से ठीक पहले इस शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। एक्शन ड्रामा ‘बागी 3’ में इस बार टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के साथ रितेश देशमुख भी दिखाई देंगे। 

रितेश के इस फिल्म का हिस्सा बनने से खुश साजिद नाडियाडवाला

प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह रितेश के इस फिल्म का हिस्सा बनने से काफी रोमांचित हैं। नाडियाडवाला ने एक बयान में कहा, था 'रितेश मेरी ‘हाउसफुल’ फिल्मों का हिस्सा रहे हैं और अब वह 'बागी' श्रृंखला से भी जुड़ गए हैं। ‘हाउसफुल’ और ‘हे बेबी’ के बाद उनके साथ यह मेरी छठी फिल्म होगी।

बता दें कि 'बागी' सीरीज की पहली फिल्म में श्रद्धा दिखाई दी थीं जबकि 2018 में आए इसके सीक्वल में दिशा पटानी नजर आईं। वहीं अब दिशा 'बागी 3' में एक आइटम सॉन्ग में नजर आएंगी।

टॅग्स :बागी 3श्रद्धा कपूरबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !