लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'गॉड,सेक्स एंड ट्रूथ' की रिलीज से पहले रामगोपाल वर्मा पर अश्लीलता के आरोप में केस दर्ज

By IANS | Updated: January 25, 2018 20:34 IST

फिल्म निर्माता पर भारतीय दंड सहिता की धारा 506 और 509 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

हैदराबाद पुलिस ने एक सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत पर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ अश्लीलता के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह मामला अमेरिकी पॉर्न स्टार मिया मालकोवा के साथ उनकी विवादास्पद फिल्म 'गॉड, सेक्स एंड ट्रूथ' की रिलीज के एक दिन पहले दर्ज किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री को प्रकाशित या प्रेषित करने के लिए उनके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।देवी और अन्य की शिकायत पर केंद्रीय अपराध थाने ने मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत में सोशल मीडिया पर कथित रूप से वर्मा द्वारा पोस्ट कुछ तस्वीरों का हवाला दिया गया है। इनमें से कुछ तस्वीरें अश्लील हैं। फिल्म निर्माता पर भारतीय दंड सहिता की धारा 506 और 509 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। यह मामला देवी और अन्य पर फिल्म का विरोध करने के लिए कथित रूप से उनके खिलाफ निजी टिपण्णियां करने के लिए दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि वह इस मामले पर कोई कार्रवाई करने से पहले कानूनी राय लेगी और जांच करेगी। वर्मा अपनी फिल्म के ट्रेलर को रिलीज करने और कुछ टिपण्णियों के बाद से महिला समूहों के कड़े विरोध का सामना कर रहे हैं। वर्मा ने फिल्म गॉड, सेक्स एंड ट्रथ की एक तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा था, "मेरा ढृढ़ता से मानना है कि दुनिया में कोई जगह महिला के शरीर के मुकाबले ज्यादा खूबसूरत नहीं है।"  

टॅग्स :राम गोपाल वर्मामिया मिल्कोवाबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीन्यूड पोस्टर ट्वीट करके बोले राम गोपाल, 'औरत के शरीर से ज्यादा याद रखने योग्य कोई जगह नहीं'

बॉलीवुड चुस्कीराम गोपाल वर्मा की फिल्म 'गॉड, सेक्स और ट्रुथ' का ट्रेलर हुआ रिलीज़, बोल्डनेस में पोर्न स्टार मिया ने सनी लियोन को दी मात

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार