लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'देवदास' के प्रोड्यूसर भरत शाह के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिसकर्मी से हाथापाई करने का है मामला

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 23, 2019 17:26 IST

Open in App

उद्योगपति एवं फिल्म निर्माता भरत शाह, उनके पुत्र एवं पोते के खिलाफ शनिवार को दक्षिण मुम्बई के गामदेवी में पुलिसकर्मी से कथित तौर पर हाथापाई करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शाह के पोते यश को पुलिस ने पहले हिरासत में लिया था।

शाह के पोते को शनिवार सुबह भूलाभाई देसाई रोड स्थित डर्टी बन्स सोबो पब में एक झगड़े के बाद हिरासत में लिया गया था। उन्होंने बताया कि गामदेवी पुलिस दो समूहों के बीच झगड़े की एक शिकायत मिलने के बाद पब गई थी। अधिकारी ने बताया कि उसी दौरान नशे में धुत एक व्यक्ति ने एक पुलिस कान्स्टेबल को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया और उसकी वर्दी फाड़ दी।

इसके बाद पुलिस ने यश सहित तीन व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें गामदेवी पुलिस थाने ले गई। उन्होंने कहा कि तड़के साढ़े तीन बजे शाह (75) और उनके पुत्र राजीव (55) पुलिस थाने पहुंचे और यश को रिहा करने के लिए पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर दबाव बनाया।

उन्होंने बताया कि शाह ने यश को कथित तौर पर एक अधिकारी से झगड़ा करने के लिए उकसाया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और एक बार फिर उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने दो अलग अलग मामले दर्ज किये।

पब में झगड़े के मामले में शाह के पोते यश सहित तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस थाने में हुई घटना के संबंध में शाह, राजीव और यश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल