लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री मंजू वारियर की शिकायत पर फिल्म निर्देश के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 24, 2019 15:51 IST

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री ने मेनन और उनके एक दोस्त के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीकुमार मेनन के खिलाफ लोकप्रिय मलयालम अभिनेत्री मंजू वारियर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। अभिनेत्री का आरोप है कि निर्देशक उन्हें कथित तौर पर धमकी दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहे हैं।

 केरल पुलिस ने विज्ञापन फिल्म निर्माता से निर्देशक बने श्रीकुमार मेनन के खिलाफ लोकप्रिय मलयालम अभिनेत्री मंजू वारियर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। अभिनेत्री का आरोप है कि निर्देशक उन्हें कथित तौर पर धमकी दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहे हैं।

अभिनेत्री ने 22 अक्टूबर को राज्य पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा से मुलाकात की थी और शिकायत दर्ज की थी। पुलिस ने पीटीआई-भाषा को बृहस्पतिवार को बताया कि उनके पास बुधवार को शिकायत पहुंची। इसके बाद उन्होंने निर्देशक पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और जांच के लिए उसे अपराध शाखा के पास भेजा गया है।

मेनन ने अभिनेत्री के साथ कई विज्ञापन बनाए थे, जिसमें अभिनेत्री मुख्य भूमिका में थी। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री ने मेनन और उनके एक दोस्त के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। यही नहीं वारियर ने जांच के लिए कुछ डिजिटल सबूत भी पुलिस को सौंपे हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया