लाइव न्यूज़ :

मिस्टर इंडिया के पूर्व विजेता मनोज की खुदकुशी की कोशिश के बाद अभिनेता साहिल के खिलाफ केस दर्ज

By अनिल शर्मा | Updated: September 17, 2021 14:25 IST

मनोज पाटिल की मैनेजर परी नाज ने बयान में कहा था कि ओशिवारा में सैलीला भवन में पाटिल के घर पर सुबह 12.30 से 1 बजे के बीच हुई कथित घटना के बाद उनके परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए।

Open in App
ठळक मुद्देमिस्टर इंडिया विजेता मनोज पाटिल ने गुरुवार कथित तौर पर मुंबई में दवाएं खाकर खुदकुशी की कोशिश कीमनोज की मैनेजर ने अभिनेता साहिल पर पाटिल को परेशान करने का आरोप लगाया है

मुंबईः मिस्टर इंडिया के पूर्व विजेता मनोज पाटिल को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में अभिनेता साहिल खान व तीन अन्य के खिलाफ मुंबई में मामला दर्ज किया गया है। पाटिल की मैनेजर ने कहा था कि साहिल द्वारा परेशान किए जाने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। पाटिल का फिलहाल मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता के पूर्व विजेता मनोज पाटिल ने गुरुवार कथित तौर पर मुंबई में दवाएं खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। उनकी मैनेजर के मुताबिक, घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:30 हुई। मैनेजर का आरोप है कि पाटिल को अभिनेता साहिल खान एक साल से अधिक समय से परेशान कर रहे हैं जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

मनोज पाटिल की मैनेजर परी नाज ने बयान में कहा था कि ओशिवारा में सैलीला भवन में पाटिल के घर पर सुबह 12.30 से 1 बजे के बीच हुई कथित घटना के बाद उनके परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए।

29 वर्षीय मॉडल पाटिल ने कुछ दिन पहले ओशिवारा पुलिस को एक पत्र सौंपा था, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान के खिलाफ सोशल मीडिया पर उन्हें कथित रूप से बदनाम करने और उनके लिए समस्याएं पैदा करने के लिए कार्रवाई की मांग की गई थी। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल