लाइव न्यूज़ :

Carry Minati Birthday: एमएस धोनी को चैलेंज दे चुके हैं कैरी मिनाती, 12वीं की छोड़ दी थी परीक्षा, जानें यूट्यूबर के बारे में सब कुछ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 12, 2020 17:23 IST

अपने पैशन के कारण कैरी ने अपनी 12वीं की परीक्षा भी छोड़ दी थी। कैरी को अपने घरवालों से भी पूरा सपॉर्ट मिला। पूरे साल यूट्यूब पर बिजी रहने के कारण उन्होंने पढ़ाई नहीं की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकैरी मिनाती यूट्यूब चैनल चलाने वाले लड़के का नाम अजय नागर है। 21 साल के अजय नागर फरीदाबाद के रहने वाले हैं।कैरी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) से की। कैरी का मन शुरू से ही पढ़ने में नहीं लगता थासोशल मीडिया का अगर आप उपयोग करते हैं तो आप कैरी मिनाती उर्फ अजय नागर को जानते ही होंगे। पिछले कई दिनों कैरी सोशल मीडिया के सबसे चर्चिच विषय रहे हैं

सोशल मीडिया का अगर आप उपयोग करते हैं तो आप कैरी मिनाती उर्फ अजय नागर को जानते ही होंगे।  पिछले कई दिनों कैरी सोशल मीडिया के सबसे चर्चिच विषय रहे हैं। वह अपने एक लेटेस्ट टिकटॉक वीडियो Youtube vs Tiktok: The End के जरिए लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। वीडियो में उन्होंने टिकटॉक स्टार आमिर सिद्दीकी को रोस्ट किया था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो इतना तेजी से वायरल हुआ कि सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसी वीडियो के जरिए मिनाती जहां एक ओर विवादों में आए तो दूसरी ओर उन्हें भारत में सबसे अधिक लाइक किए जाने वीडियो की उपलब्धि भी हासिल हुई। कैरी मिनाती ने 12 जून को अपनी उम्र के 20 साल पूरे कर लिए हैं। आइए कैरी के बारे में जानते हैं-

कैरी का पहला चैनल

कैरी मिनाती 21 साल के हैं और एक प्रसिद्ध यूट्यूबर हैं। कैरी फरीदाबाद के रहने वाले हैं। कैरी की शुरुआती पढाई डीपीएस स्कूल में हुई है। लेकिन उनका पढने में मन कभी नहीं लगा। यही कारण है कि उन्होंने केवल 11-12 साल पर पहला यूट्यूब चैनल खोल लिया था। हालांकि ये कोई खास चला नहीं।

कैरी की शुरुआत

 कैरी ने अपना दूसरा चैनल 'Addicted A1' खोला। वहां पर उन्होंने स्टार्स की मिमिक्री करना शुरू किया। कैरी ने बाद में चैनल का नाम बदलकर 'कैरी देओल' कर दिया। वह चर्चा में तब आए जब उन्होंने जाने-माने यूट्यूबर भुवन बाम को रोस्ट किया। इसके बाद उनके सब्सक्राइबर्स तेजी से बढ़े। उन्होंने यूट्यूब को ही अपना प्रफेशन बना लिया। आखिरी बार उन्होंने अपने चैनल का नाम बदलकर 'Carry Minati' कर लिया। यहां वह FaceCam के जरिए लोगों को एंटरटेन करने लगे।

परीक्षा नहीं दी

12 वीं कक्षा में कैरी ने पढाई छोड़ दी थी। वह पूरे साल यूट्यूब में बिजी रहे जिस कारण से पढाई नहीं कर पाए। इसमें उनके परिवार ने भी उनका साथ दिया था। 12वीं के इकनॉमिक्स के पेपर से एक दिन पहले उन्होंने अपने पापा से जाकर पेपर ना देने की बात कही। पापा ने कैरी को ज्यादा कुछ नहीं कहा और उनकी बात मान ली। उसके बाद कैरी ने ओपन स्कूलिंग से अपनी पढ़ाई जारी रखी

धोनी को किया चैलेंज

21 साल के कैरी ने महेंद्र सिंह धोनी को भी गेम खेलने का चैलेंज किया है। पबजी चैपिंयन कैरी ने माही को चुनौती दी है। कैरी ने कहा कि वह धोनी के साथ एक बार पबजी खेलना चाहते हैं। 

टॅग्स :कैरी मिनातीबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?