लाइव न्यूज़ :

'लाल सिंह चड्ढा' के बाद Twitter पर हो रहा है अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' का विरोध, निशाने पर फिल्म की लेखिका कनिका ढिल्लों

By रुस्तम राणा | Updated: August 2, 2022 16:38 IST

दरअसल, हिंदुत्व और मोदी सरकार पर तीखी टिप्पणी के कारण यूजर्स इस फिल्म की लेखिका कनिका की फिल्म का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर #BoycottRakshaBandhanMovie कर रहा है ट्रेंड फिल्म की लेखिका के पुराने ट्वीट को शेयर कर रहे हैं यूजर्सहिंदुत्व और मोदी सरकार पर तीखी टिप्पणी के कारण निशाने पर है कनिका ढिल्लों

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म रक्षाबंधन का ट्विटर पर जमकर विरोध हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #BoycottRakshaBandhanMovie ट्रेंडिंग है। दरअसल, यूजर इस फिल्म की लेखिका कनिका ढिल्लों के पुराने ट्वीट को लेकर लोगों से फिल्म को न देखने को कह रहे 

फिल्म की लेखिका कनिका ढिल्लों क्यों है निशाने पर?

दरअसल, हिंदुत्व और मोदी सरकार पर तीखी टिप्पणी के कारण यूजर्स कनिका की फिल्म का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं। यूजर्स उनके पुराने ट्वीट निकालकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोगों से फिल्म को न देखने की अपील कर रहे हैं। 

बता दें कि कनिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन देश के तमाम मुद्दों पर ट्वीट करती हैं। कनिका ने सीएए को लेकर भी ट्वीट किया था जिसका स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है। इसमें कनिका ने लिखा था- हम कागज नहीं दिखाएंगे।

इसके अलावा उन्होंने गोवंश को लेकर भी ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा- अस्पताल में बेड के इंतजार में पार्किंग में मौत, ये हैं अच्छे दिन। इंडिया सुपर पॉपर है और गऊ माता का मूत्र पीने से कोविड चला जाएगा। 

एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा- रक्षाबंधन फिल्म की राईटर कानिका ढिल्लों ने हिंदू का अपमान बार-बार किया। भारत को लींचिस्तान कहा है। बॉयकॉट के डर से वो पुराने ट्विट डिलीट कर रही है ऐसे लोगो की फिल्ंमे ना देखें बॉयकॉट करें।

11 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

बता दें कि यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म अक्षय कुमार के अपोजिट भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। वहीं, अक्षय कुमार की बहन का किरदार शिकारा फिल्म की एक्ट्रेस सादिया खतीब, सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना और स्मृति श्रीकांत निभा रही हैं।

टॅग्स :अक्षय कुमारट्विटरभूमि पेडनेकर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?