लाइव न्यूज़ :

बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की 'हिचकी' ने मचाया धमाल, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 25, 2018 13:19 IST

एक लंबे ब्रेक के बाद रानी मुखर्जी ने 'हिचकी' के साथ बड़े पर्दे पर एक बार फिर धमाकेदार वापसी की है।

Open in App

मुंबई, 25 मार्च। एक लंबे ब्रेक के बाद रानी मुखर्जी ने 'हिचकी' के साथ बड़े पर्दे पर एक बार फिर धमाकेदार वापसी की है। 23 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म हिचकी ने फिल्म के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 5 करोड़ रुपये का आकड़ा पार कर लिया। उनकी फिल्म को फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

मनोरंजन उद्योग ट्रेकर रमेश बाला के मुताबिक, रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी ने रिलीज के दूसरे दिन 5 करोड़ रुपये का आकड़ा पार किया है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि, फिल्म हिचकी का प्रदर्शन देखते हुए उसके दूसरे दिन यानी शनिवार का कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये होना चाहिए। उनके मुताबिक फिल्म के दो दिनों का कलेक्शन 8 करोड़ 75 लाख रुपये है। जबकि फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था। बता दें कि इस फिल्म में रानी मुर्खजी लीड रोल मे हैं उनके अलावा कई और सितारें अहम भूमिका में है। फिल्म की बेहतरीन कहानी और अभिनय के चलते पहले ही दिन इसको फैंस ने जमकर सराहा। रानी मुखर्जी ने चार साल बाद बड़े परदे पर दस्तक दी है। इससे पहले साल 2014 में रानी मुखर्जी को फिल्म मर्दानी में एक दबंग पुलिस अफसर भूमिका निभाते देखा गया था।

 

 

टॅग्स :हिचकीरानी मुखर्जीबॉक्सबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल