लाइव न्यूज़ :

Box Office Collection:'हिचकी' पर नहीं पड़ रहा है 'बागी 2' का असर, जानें कितने का हुआ कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 2, 2018 14:36 IST

टाइगर श्रॉफ स्टारर बागी 2 इस हफ्ते पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है।

Open in App

मुंबई(2 अप्रैल): टाइगर श्रॉफ स्टारर बागी 2 इस हफ्ते पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने रिलीज के शुरू के दो दिन में ही 45 करोड़ रुपये का का धुआंधार बिजनेस किया।

वहीं, इस फिल्म को रविवार यानी छुट्टी के दिन का फायदा मिला और शनिवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में 30% की बढ़त देखने को मिली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की अब तक कमाई को लेकर ट्वीट करके बताया है। उनके मुताबिक फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने 27.60 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। 

इसी के साथ फिल्म ने पहले वीकएंड पर 73.10 करोड़ रुपये बटोरे हैं। जहां एक ओर बाकी कमाई के झंडे गाड़ रही है वहीं, दूसरी तरफ रानी मुखर्जी की कमबैक फिल्म हिचकी भी कमाई के मामले में पीछे नहीं हो रही है।  ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा है कि ‘हिचकी’ बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। 

फिल्म ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 2.40 करोड़ रुपए और शनिवार को 2.60 करोड़ रुपए की कमाई की है। कुल मिलाकर अब तक यह फिल्म 31.10 करोड़ कमा चुकी है। ऐसे में कहा जा सकता है कि दोनों ही फिल्में एक दूसरे को मात दे रही हैं। ऐसे में देखना होगा कि दोनों फिल्मों से कौन सी फिल्म पहले 100 करोड़ के क्लब में शामिल होती है। 

टॅग्स :बॉक्सबागी 2हिचकी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार