लाइव न्यूज़ :

Bharat Ane Nenu Box Office: महेश बाबू की फिल्म ने कमाए 200 करोड़, बनाया ये रिकॉर्ड

By भारती द्विवेदी | Updated: May 4, 2018 12:22 IST

राजनीति से प्रेरित इस फिल्म में महेश बाबू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की भूमिका निभा रहे हैं। जो अपने राज्य के युवाओं के अधिकार के लिए लड़ता है।

Open in App

नई दिल्ली, 4 मई: सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म 'भारत एएन नेनु' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है। इस फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए हैं। लेकिन इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। महेश बाबू की इस फिल्म ने महज बारह दिनों के अंदर 192.74 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। 

देश में ही नहीं विदेशों में भी 'भारत एएन नेनु' शानदार कमाई कर रही है। अमेरिका में ये फिल्म ने अब तक 35 लाख डॉलर का बिजनेस कर चुकी है। वहीं चेन्नई में 1.75 करोड़ रुपए कमाए हैं। फिल्म की कमाई देख ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही ये फिल्म 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लेगी। अगर ऐसा होता है तो फिल्म 'बाहुबली' के बाद ये तेलगु इंडस्ट्री की दूसरी फिल्म बन जाएगी, जिसने 200 करोड़ कमाएं हैं। कर्नाटक में 'भारत एएन नेनु' को बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया है।

राजनीति से प्रेरित इस फिल्म में महेश बाबू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की भूमिका निभा रहे हैं। जो अपने राज्य के युवाओं के अधिकार के लिए लड़ता है। इस फिल्म में महेश बाबू के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी नजर आ रही हैं। यह फिल्म अमेरिका में भी 'बाहुबली' फ्रैंचाइजी को पछाड़कर सबसे तेजी से 25 लाख रुपए कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

टॅग्स :महेश बाबूबॉक्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार