लाइव न्यूज़ :

Kalank Box Office Collection Day 2: थिएटर्स तक लोगों को नहीं खींच पाई 'कलंक', दूसरे दिन के कलेक्शन में आई भारी गिरावट

By मेघना वर्मा | Updated: April 19, 2019 11:25 IST

अभिषेक वर्मन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने दूसरे दिन लोगों को थिएटर तक लाने में कामयब नहीं हो पाई। कलंक फिल्म की कहानी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही।

Open in App

वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म कलंक 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म के रिलीज के पहले ही दिन इसने बहुत से रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहले ही दिन मल्टीस्टारर इस फिल्म ने करीब 21 करोड़ की कमाई कर डाली थी। मगर दूसरे दिन इस कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है।  

अभिषेक वर्मन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने दूसरे दिन लोगों को थिएटर तक लाने में कामयब नहीं हो पाई। तभी तो पहले दिन 21 करोड़ कमाने वाली फिल्म दूसरे दिन बस 11.50 करोड़ रुपये की कमाई करके रह गई। अगर परसन्टेज की बात करें तो फिल्म में पूरे-पूरे 50 प्रतिशत की गिरावट आई है। दूसरे दिन के बाद फिल्म का कलेक्शन 31 करोड़ का हो गया है। 

कलंक फिल्म की कहानी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही। मल्टी स्टारर इस फिल्म का जिस हद तक प्रमोशन किया गया था। लोगों को लगा था कि फिल्म कुछ तहलका मचाने वाली है। मगर फिल्म पूरी तरह से लव ट्रायंगल पर बेस्ड है। स्टोरी लाइन और एडिटिंग में भी बहुत कमी है। शायद इसलिए लोग इस फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं कर रहे। 

फिल्म में लीड रोल में आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर हैं। फिल्म से जितनी उम्मीद थी ये उस पर खरा नहीं उतर पाई है। क्रिटक्स से फिल्म को कोई खास तारीफ नहीं मिली है। फिल्म की कहानी को कमजोर कहा गया है हालांकि एक्टिंग के मामले में सभी की तारीफ हो रही है।

टॅग्स :कलंकआलिया भट्टवरुण धवनआदित्य रॉय कपूरसोनाक्षी सिन्हामाधुरी दीक्षितसंजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया