लाइव न्यूज़ :

बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ी अक्षय की 'राम सेतु', अजय देवगन की 'थैंक गॉड' की कमाई में 30 प्रतिशत की गिरावट

By अनिल शर्मा | Updated: October 28, 2022 10:39 IST

गौरतलब है कि राम सेतु शुक्रवार को रिलीज नहीं हुई थी। इसके बजाय दिवाली के एक दिन बाद मंगलवार को रिलीज की गई। इसी दिन अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​की थैंक गॉड भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसकी कमाई राम सेतु से कम ही रही। 

Open in App
ठळक मुद्दे रिलीज के पहले दिन राम सेतु ने 15 करोड़ का बिजनेस किया था।वहीं फिल्म ने तीसरे दिन लगभग 25 प्रतिशत गिरावट के साथ 8-8.50 करोड़ की कमाई की।फिल्म थैंक गॉड ने तीन दिनों में सिर्फ ₹18 करोड़ का व्यापार किया है।

दिवाली के मौके पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु की कमाई धीरे-धीरे घट रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का व्यापार ठंडा पड़ रहा है। रिलीज के पहले दिन राम सेतु ने जहां 15 करोड़ का बिजनेस किया था वहीं गुरुवार को इसने सिर्फ ₹8.50 करोड़ का कलेक्शन किया। ऐसे में माना जा रहा है कि राम सेतु की पहले दिन की कमाई में त्योहार के आसपास की छुट्टियों का ज्यादा योगदान रहा।

फिल्म के गुरुवार ₹8.50 करोड़ रुपए कलेक्शन करने के बाद इसकी तीन दिन की कमाई लगभग ₹35 करोड़ हो गई है। गौरतलब है कि फिल्म शुक्रवार को रिलीज नहीं हुई थी और इसके बजाय दिवाली के एक दिन बाद मंगलवार को रिलीज की गई थी। इसी दिन अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​की थैंक गॉड भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसकी कमाई राम सेतु से कम ही रही। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा, अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत थैंक गॉड की कमाई में गुरुवार को लगभग 30 प्रतिशत की गिरावट आई।थैंक गॉड ने पहले दिन ₹ 8.10 करोड़ का व्यापार किया था। वहीं बुधवार (दूसरे दिन) घटकर ₹6 करोड़ रह गया। फिल्म ने तीन दिनों में सिर्फ ₹18 करोड़ का संग्रह किया है।

Boxofficeindia.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, थैंक गॉड की कमाई में तीसरे दिन लगभग 30 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई। तीसरे दिन फिल्म ने लगभग 4 करोड़ की कमाई की। वहीं राम सेतु ने तीसरे दिन लगभग 25 प्रतिशत गिरावट के साथ 8-8.50 करोड़ की कमाई की।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनअक्षय कुमारअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल