लाइव न्यूज़ :

शाहिद कपूर का बड़ा बयान, ‘83’ और ‘जर्सी’ दोनों फिल्मों की पहचान अलग अलग है

By भाषा | Updated: November 14, 2019 14:58 IST

शाहिद कपूर को फैंस ने आखिरी बार कबीर सिंह में देखा था, अब जल्द वह जर्सी फिल्म में नजर आने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशाहिद कपूर का कहना है कि वह रणवीर सिंह की क्रिकेट पर आधारित फिल्म “83” देखने का इंतजार कर रहे हैं।’ 38 वर्षीय अभिनेता बुधवार को ग्लोबल स्पा फिट एन फैब अवार्ड्स में बोल रहे थे

 अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि वह रणवीर सिंह की क्रिकेट पर आधारित फिल्म “83” देखने का इंतजार कर रहे हैं। उनका मानना है कि क्रिकेट पर ही बनी उनकी अगली फिल्म “जर्सी” और रणवीर सिंह की फिल्म “83” की अलग अलग पहचान होगी।

शाहिद ‘जर्सी’ में एक क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म इसी नाम की तेलुगु फिल्म की हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 28 अगस्त, 2020 को रीलीज होगी। रणवीर सिंह की ‘83’ कपिल देव की कप्तानी में वर्ष 1983 में, विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर भारत को मिली शानदार जीत की कहानी बताती है। रणवीर इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका में होंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को सिनेमाघरों में आएगी। शाहिद ने कहा, “ ‘83’ एक अद्भुत विषय है और मैं फिल्म के निर्माताओं को शुभकामनाएं देता हूं।

यह 1983 विश्व कप में भारत की जीत के बारे में है और मुझे लगता है कि हर कोई इसे देखना चाहेगा।” उन्होंने पत्रकारों को बताया, “ ‘जर्सी’ एक इंसान की व्यक्तिगत यात्रा है और इसने मुझे गहराई से छुआ है। यह बहुत ही भावुक फिल्म है। मैं अनुमान लगा रहा हूं कि दोनों फिल्मों की अपनी एक अलग पहचान है। मैं खुद ‘83’ को देखने के लिए उत्सुक हूं।’’ 38 वर्षीय अभिनेता बुधवार को ग्लोबल स्पा फिट एन फैब अवार्ड्स में बोल रहे थे

टॅग्स :शाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल