लाइव न्यूज़ :

बोनी कपूर ने बताया साउथ फिल्मों की रीमेक का बॉक्स ऑफिस पर फेल का कारण, कहा- उन्हें कॉपी-पेस्ट किया जाता है

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 31, 2022 15:26 IST

फिल्ममेकर बोनी कपूर ने बताया है कि आखिर साउथ फिल्मों की रीमेक बॉक्स ऑफिस पर विफल क्यों हो जाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबोनी ने कहा कि विक्रम वेधा और जर्सी जैसी फिल्मों में उत्तर भारतीय मूल का अभाव है जो हिंदी दर्शकों के लिए आवश्यक है।बोनी ने बताया कि साउथ की कुछ फिल्मों के हिंदी रीमेक के काम न करने का एक कारण यह है कि उन्हें 'कॉपी-पेस्ट' किया जाता है।जर्सी और विक्रम वेधा जैसे कुछ उदाहरणों का उल्लेख करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि शीर्षक भी मूल के समान ही रखे जाते हैं।

मुंबई: पिछले कुछ समय बॉलीवुड बनाम साउथ फिल्मों को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इस मुद्दे पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग अपनी राय रख चुके हैं। इसी क्रम में फिल्ममेकर बोनी कपूर ने बताया है कि आखिर साउथ फिल्मों की रीमेक बॉक्स ऑफिस पर विफल क्यों हो जाती हैं। बोनी ने कहा कि विक्रम वेधा और जर्सी जैसी फिल्मों में उत्तर भारतीय मूल का अभाव है जो हिंदी दर्शकों के लिए आवश्यक है।

टाइम्स ऑफ इंडिया को बोनी ने बताया कि साउथ की कुछ फिल्मों के हिंदी रीमेक के काम न करने का एक कारण यह है कि उन्हें 'कॉपी-पेस्ट' किया जाता है। जर्सी और विक्रम वेधा जैसे कुछ उदाहरणों का उल्लेख करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि शीर्षक भी मूल के समान ही रखे जाते हैं। साथ ही साउथ की फिल्मों का रीमेक बनाते समय, हिंदी दर्शकों के अनुरूप उत्तर भारतीय मूल को जोड़ना होगा। आपको एक ऐसी फिल्म बनानी होगी जिसे पूरे भारत में स्वीकार किया जाएगा।

गौतम तिन्ननुरी ने अपने बॉलीवुड निर्देशन की शुरुआत जर्सी के साथ की, जो इसी शीर्षक के साथ उनकी 2019 की तेलुगु फिल्म की रीमेक थी। हालांकि, निर्माताओं से सकारात्मक समीक्षा मिलने पर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर सकी। इस बीच ऋतिक रोशन और सैफ अली खान अभिनीत विक्रम वेधा की कहानी भारतीय लोककथा विक्रम और बेताल पर आधारित है, जिसमें आर माधवन और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं।

टॅग्स :साउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचारऋतिक रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम