लाइव न्यूज़ :

बोनी कपूर को आई श्रीदेवी की याद, पुराने पिटारे से शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 18, 2022 18:05 IST

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक बॉनी कपूर ने अपने पुराने पिटारे से दिवंगत अदाकार श्रीदेवी की एक थ्रोबैक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

Open in App
ठळक मुद्देबोनी कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम एंट्री की है।उन्हें सोशल मीडिया पर अक्सर पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है।बोनी कपूर ने हाल ही में श्रीदेवी की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है।

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक बोनी कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम एंट्री की है। सोशल मीडिया पर धमाकेदार एंट्री करने के बाद उन्हें अक्सर ही थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है। इसी क्रम में एक बार फिर बोनी कपूर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत अदाकार श्रीदेवी को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। शेयर की गई तस्वीर दुर्जा पूजा के दौरान लखनऊ में ली गई थी।

तस्वीर कि शेयर करते हुए बोनी कपूर ने कैप्शन में लिखा, "ये तस्वीर साल 2012 में लखनऊ में दुर्गा पूजा महोत्सव की है।" इस तस्वीर में श्रीदेवी मुस्कुरा रही हैं और उनकी पीठ पर बोनी नाम लिखा हुआ नजर आ रहा है। श्रीदेवी ने फोटो में वाइट कलर की साड़ी पहनी हुई है। वहीं, फैंस बोनी कपूर द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वैसे जब से बोनी कपूर ने सोशल मीडिया ज्वाइन किया है, तब से उनके द्वारा पोस्ट की गई हर दूसरी फोटो फैंस के बीच वायरल हो रही है। दरअसल, वो सोशल मीडिया पर अपने पुराने पिटारे से तस्वीरें शेयर करते हुए नजर आते हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। बता दें कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवा की शादी में शिरकत करने के लिए साल 2018 में दुबई गई थीं, जहां उनकी कार्डियक अरेस्ट की वजह से मृत्यु हो गई। उन्हें उनके होटल के रूम में मृत पाया गया था।  

टॅग्स :श्रीदेवीबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल