लाइव न्यूज़ :

आखिर ऐसा क्या किया निर्माता गौरांग दोशी ने कि हो गयी 6 महीने की जेल?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 18, 2018 07:50 IST

गौरांग को मे. गौरांग दोशी प्रॉडक्शन्स प्रा. लि. फिल्म निर्माण कंपनी के संचालक के नाते यह सजा सुनाई गई है. कंपनी की दूसरी संचालक व गौरांग की माताजी मधुकांता भी आरोपी थीं.

Open in App

मुंबई, 18 नवंबर: लोस सेवा न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करने पर मुंबई उच्च न्यायालय ने फिल्म निर्माता गौरांग दोशी को 6 महीने साधारण कैद की सजा सुनाई. गौरांग को मे. गौरांग दोशी प्रॉडक्शन्स प्रा. लि. फिल्म निर्माण कंपनी के संचालक के नाते यह सजा सुनाई गई है. कंपनी की दूसरी संचालक व गौरांग की माताजी मधुकांता भी आरोपी थीं.

लेकिन उनके द्वारा खेद व्यक्त किए जाने और उनकी आयु को ध्यान में रखते हुए उनको जेल नहीं भेजा गया. उन पर दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया. सुनवाई के दौरान अदालत में हाजिर नहीं होने से गौरांग के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट भी जारी किया गया है. मे. स्कॉर्ग इंटरनेशनल कन्सल्टिंग प्रा. लि. कंपनी द्वारा दायर की गई अवमानना याचिका पर न्या. एस. जे. काथावाला ने यह फैसला सुनाया.

गौरांग ने 'आंखें-2' फिल्म के निर्माण के लिए स्कॉर्ग कंपनी से 1.25 करोड़ रुपए कर्ज लिया था. फिल्म नहीं बन पाई और गौरांग ने पैसे वापस नहीं किए. बाद में यह मामला अदालत में पहुंचा. वहां अदालत ने पैसे वापस करने का आदेश दिया. उसका पालन नहीं हुआ. सुनवाई के दौरान गौरांग की कंपनी द्वारा दिए गए दो चेक भी बिना भुगतान के वापस आ गए.

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया