लाइव न्यूज़ :

जब शम्मी कपूर ने किया था मुमताज को शादी के लिए प्रपोज, लेकिन इस जिद्द ने ख़त्म किया दोनों का रिश्ता

By विवेक कुमार | Updated: July 31, 2018 07:46 IST

Bollywood veteran actress Mumtaz birthday Special: घर की माली हालत ठीक न होने के कारण उन्होंने महज 12 साल की उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर ली थी।

Open in App

ये रेशमी जुल्फे, बिंदिया चमकेगी.... जैसे कई फेमस गीत जिस एक्ट्रेस पर फिल्माए गया वह हैं मुमताज। अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के लिए फेमस मुमताज का आज जन्मदिन है। 31 जुलाई 1947 को मुंबई में जन्मी मुमताज बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी। घर की माली हालत ठीक न होने के कारण उन्होंने महज 12 साल की उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर ली थी। शुरुआत में मुमताज की जोड़ी दारासिंह के साथ जमीं। दोनों ने कई फिल्मों में काम किया। जिनमें हरक्यूलिस, फौलाद, वीर भीम सेन, सिकन्दरे आजम, रुस्तमे हिन्द जैसी फिल्म शामिल हैं। उन्होंने 60-70 के दशक में अपने खूबसूरत अंदाज से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। 

दारा सिंह के बाद उनकी जोड़ी राजेश खन्ना के साथ जमी। मुमताज और राजेश खन्ना की जोड़ी लोगों को इतनी पसंद आई कि इनकी फ़िल्में देखने के लिए सिनेमाघरों में लम्बी भीड़ देखी जाती थी।  दोनों ने साथ मिलकर 1969 से 1974 तक कई शानदार फ़िल्में दी जिनमें  'सच्चा झूठ', 'अपना देश', 'दुश्मन', 'बंधन और रोटी' थी। 

इसके अलावा मुमताज ने  शम्मी कपूर, देवानंद, संजीव कुमार, जितेंद्र और शशि कपूर जैसे फ़िल्मी सितारों के साथ काम किया। करीब 10 सालों तक मुमताज ने फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। 

मुमताज का नाम कई स्टार्स के साथ भी जोड़ा गया जिनमें संजय खान, फिरोज खान, देव आनंद के नाम भी शामिल हैं। मुमताज जब 18 साल की थीं तब उन्हें शम्मी कपूर ने शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों ही एकदूसरे से प्यार करते थे। शम्मी कपूर चाहते थे कि मुमताज फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर उनसे शादी कर लें, लेकिन मुमताज ने शम्मी की ये बात नहीं मानी। जिसके बाद शम्मी ने उनके साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया।

मुमताज ने गुजराती मूल के लंदनवासी मयूर वाधवानी नामक व्यवसायी से 1974 में शादी की और ब्रिटेन में जा बस गईं।  उनकी दो बेटियां हैं। मुमताज की बेटी नताशा अभिनेता फरदीन खान की पत्नी हैं। मुमताज को 53 वर्ष की उम्र में कैंसर हो गया था। लेकिन अब वह इस बीमारी से दूर हैं। 

साल 1967 की फिल्म 'राम और श्याम' व 1969 की फिल्म 'आदमी और इंसान' के लिए मुमताज को फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिग एक्ट्रेस अवार्ड मिला। 1971 में उन्हें 'खिलौना' के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार मिला। 1996 में प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और 2008 में आईफा उत्कृष्ट योगदान मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

टॅग्स :मुमताजबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल