लाइव न्यूज़ :

अभिनेता ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती, रणधीर कपूर ने कहा- भाई की तबीयत ठीक नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2020 03:04 IST

ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर की पुष्टि हुई थी, इसकी बाद लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला था।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को बुधवार (29 अप्रैल) को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।अभिनेता रणधीर कपूर ने उनके भाई ऋषि को अस्पताल में भर्ती किए जाने की पुष्टि की। रणधीर कपूर ने कहा, “वह अस्पताल में भर्ती है। उनके पास नीतू हैं। उनकी तबीयत ठीक नहीं है।"

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को बुधवार (29 अप्रैल) को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, अभिनेता रणधीर कपूर ने उनके भाई ऋषि को अस्पताल में भर्ती किए जाने की पुष्टि की। रणधीर कपूर ने कहा, “वह अस्पताल में भर्ती है। उनके पास नीतू हैं। उनकी तबीयत ठीक नहीं है।"

ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क में लगभग एक साल लंबे कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे थे।

ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर की पुष्टि हुई थी, इसकी बाद लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला था। 11 महीने और 11 दिनों तक उनका मैरो ट्रीटमेंट चला था। उस दौरान उनकी पत्नी नीतू उनके साथ रही थीं और उनके बेटे रणबीर कपूर नियमित तौर पर उन्हें देखने न्यूयॉर्क जाते थे। 

ऋषि कपूर ने अपने इलाज के बारे में हिंदुस्तान टाइम्स से कहा था, “मैं किसी भी तरह का काम करने के लिए बहुत ताजगी से भरा और तैयार महसूस कर रहा हूं। मेरी सभी बैटरियां चार्ज हो गई हैं और मैं कैमरे का सामना करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं अभिनय नहीं भूला हूं। अभी मुझे नहीं पता कि मेरे काम का स्वागत किया जाएगा या लोग मुझे रद्दी करने जा रहे हैं। जब मैं उपचार से गुजर रहा था, तो मुझे नया खून चढ़ाया गया। मैंने नीतू से कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैं नए खून के साथ अभिनय करना नहीं भूलूंगा।''

समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा के मुताबिक, रणधीर ने कहा, ''वह अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है।’’

टॅग्स :ऋषि कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील