लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: किन लोगों से थे सुशांत परेशान शेखर कपूर ने दिया जवाब, पूजा डडवाल में दिखे कोरोना के लक्षण

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 17, 2020 09:38 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर बॉलीवुड सितारों ने शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है।सलमान खान की एक्ट्रेस पूजा में कोविड-19 के लक्षण,

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं-

इंडस्ट्री के किन लोगों से परेशान थे सुशांत सिंह राजपूत, फैंस ने पूछा नाम तो शेखर कपूर ने कहा-कुछ लोगों का नाम लेने का कोई फायदा नहीं है

 

यूजर्स के लगातार ट्वीट्स के बाद शेखर कपूर ने लिखा 'कुछ लोगों का नाम लेने का कोई फायदा नहीं है। वो खुद एक उत्पाद की तरह हैं और 'सिस्टम' के शिकार हैं। अगर आप वाकई परवाह करते हैं, अगर आप वाकई गुस्से में हैं तो उस सिस्टम को सही करने की कोशिश करें। कोई अकेला नहीं बल्कि यहां सभी को जुटना होगा।' 

अनुभव सिन्हा के बॉलीवुड पर आरोपों पर अनुराग कश्यप ने पल्ला झाड़ा, बोले- करीब दो साल पहले अभिनव ने मुझसे स्पष्ट रूप से कह दिया था

उन्होंने लिखा, 'लोग जानना चाहते हैं और मीडिया भी मुझे फोन कर रही है। मेरे इस बयान को मेरा आधिकारिक बयान समझा जाए। करीब दो साल पहले अभिनव ने मुझसे स्पष्ट रूप से कह दिया था कि मैं उनके काम से खुद को दूर रखूं। वह जो भी कहते हैं या फिर करते हैं, उस पर मेरा कुछ भी कहना उचित नहीं है।'

सलमान खान की एक्ट्रेस पूजा में कोविड-19 के लक्षण, एक्टर से टेस्ट को लेकर मांगी मदद

एक्ट्रेस के पास अपना इलाज कराने के पैसे नहीं हैं और उन्होंने सलमान से मदद की गुहार लगाई है। पूजा कुछ साल पहले टीबी से परेशान थीं, उस वक्त भी सलमान ने उनकी मदद की थी।खास बात ये है कि अब पूजा शारीरिक दिक्कतों के साथ ही आर्थिक परेशानी का भी सामना कर रही हैं। उनकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि उनके पास घर में सामान लाने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं और अपने जानकारों से 500-1000 रुपये उधार लेकर काम चला रही हैं। ऐसे में उन्हें कोरोना वायरस के लक्षण आने के बाद कोरोना वायरस होने का डर है, लेकिन इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। उन्होंने अपनी दिक्कत के बारे में बताते हुए भाईजान सलमान खान से मदद मांगी है।

'पाताल लोक' पर रोक लगाने की अपील, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को हाईकोर्ट का नोटिस

अनुष्का शर्मा पिछले कुछ दिनों से अपने प्रोडक्शन हाउस की वेब सीरीज 'पाताललोक' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस वेब सीरीज पर अब सिख समुदाय की छवि को खराब करने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की गई है। इस पर हाई कोर्ट ने प्रोड्यूसर अनुष्का के साथ साथ अमेजन प्राइम वीडियोज को भी नोटिस भेज दी है।याचिकाकर्ता ने इस शो के तीसरे एपिसोड पर आपत्ति जताई है जिसकी कहानी पंजाब के एक गांव की है।

चीन से झड़प में शहीद हुए जवानों को बॉलीवुड स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि, अक्षय से लेकर सोनू सूद तक की आंखें हुईं नम

सीमा पर चीन के साथ  भारत की झड़प हुई है। इस झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि ये संख्या बढ़ सकती है। भारतीय सूत्रों के मुताबिक एलएसी पर झड़प में चीन के 43 सैनिकों की या तो मौत हुई या गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस बीच ट्विटर पर बॉलीवुड सितारों ने शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसुशांत सिंह राजपूतसलमान खानअनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई