लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: आज होगा सुशांत का अस्थि विसर्जन, बिग बी संग काम करने को लेकर संजू बाबा ने किया था मना, पढ़ें 5 खबरें

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 18, 2020 11:13 IST

बॉलीवुड की तमाम चटपटी ख़बरों के बीच पढ़िए आज की टॉप 5 ख़बरें।

Open in App
ठळक मुद्देरिद्धिमा कपूर साहनी को याद आए पापा ऋषि कपूर, शेयर की अनदेखी तस्वीरआज किया जाएगा सुशांत सिंह राजपूत का अस्थि विसर्जन

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं-

आज होगा सुशांत सिंह राजपूत का अस्थि विसर्जन: श्वेता सिंह कीर्ति

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने फेसबुक के जरिए बताया कि उनके भाई का आज अस्थि विसर्जन किया जाएगा। 

नेपोटिज्म प्रोडक्ट कहे जाने को लेकर आलिया भट्ट के सपोर्ट में आए फैंस

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अधिकांश फैंस करण जौहर, सलमान खान, यश राज फिल्म्स और संजय लीला भंसाली पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं। यही नहीं, इस दौरान आलिया भट्ट को भी सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म का प्रोडक्ट बताया जा रहा है। हालांकि, अब उनके फैंस भी 'आई स्टैंड विथ आलिया भट्ट' (Alia Bhatt) के जरिए एक्ट्रेस का बचाव कर रहे हैं। कई फैंस ने उन्हें प्रतिभाशाली अभिनेत्री बताया है।

आयशा टाकिया ने स्वीकार की बॉलीवुड में बुलिंग की बात

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद चल रही लेकर तरह-तरह की अटकलों के बीच अभिनेत्री आयशा टाकिया ने दावा किया है कि उन्हें कार्यस्थल पर परेशान किया गया था। अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों से कहा कि वो उन प्रियजनों का साथ दें जो इसी तरह के अनुभवों से गुजरते हैं। 

रिद्धिमा ने शेयर की पापा ऋषि कपूर की अनदेखी तस्वीर

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है, जिसमें ऋषि कपूर अपने भाई-बहनों और मां कृष्णा राज कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। ये ब्लैक एंड वाइट तस्वीर तब की जब ऋषि खुद छोटे से बच्चे थे।

संजय दत्त ने अमिताभ बच्चन संग काम करने को लेकर किया था मना

संजय दत्त ने साल 1992 में आई फिल्म खुदा गवाह को इसलिए ठुकरा दिया था क्योंकि उसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक गेस्ट रोल में नजर आने वाले थे। इस फिल्म की बात करें तो लीड एक्टर के लिए सबसे पहले संजय दत्त को ही अप्रोच किया गया था। मगर उन्होंने यह कहते हुए फिल्म को रिजेक्ट कर दिया कि अमिताभ बच्चन की फिल्म में भूमिका निभाने पर उन्हें कोई महत्वपूर्ण भूमिका नहीं मिलेगी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतआलिया भट्टसंजय दत्तअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस