लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: सामने आई सुशांत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सरोज खान की हालत में सुधार, पढ़ें टॉप 5 खबरें

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 24, 2020 20:54 IST

बॉलीवुड की तमाम चटपटी ख़बरों के बीच पढ़िए आज की टॉप 5 खबरें।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत को फैन ने खास अंदाज में दी श्रद्धांजलिकरण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' की रणबीर कपूर ने खोली पोलसुशांत की मौत को बोले कुमार सानू- बॉलीवुड में ज्यादा है नेपोटिज्म

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं-

सामने आई सुशांत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत की मौत दम घुटने के कारण हुई है। इस फाइनल रिपोर्ट में भी यही बताया गया है कि दिवंगत अभिनेता की मौत सुसाइड करने की वजह से हुई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशांत की बॉडी पर किसी तरह के कोई स्ट्रगलिंग मार्क्स (Struggling Marks) नहीं हैं। इसके अलावा सुशांत की मौत के कारणों पर रिपोर्ट किसी तरह के कोई भी सवाल खड़े नहीं कर रही है।

सुशांत सिंह राजपूत को फैन ने खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

सुशांत सिंह राजपूत को उनके फैंस लगातार अलग-अलग तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी क्रम में उन्हें एक और फैन ने खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी। जोधपुर में सुशांत के एक फैन देवेंद्र बोरना ने उनकी तस्वीर और खूबसूरत संदेश वाले मास्क को जनता के बीच बांटना शुरू किया है। इस मास्क पर सुशांत की तस्वीर के अलावा दिल को छू लेना वाला मेसेज भी लिखा है। मास्क पर लिखा है, 'जिस्म हारा हूं रूह तो सिर्फ एक परिंदा है धड़कने चल रही हैं अभी भाई मेरी तू अभी भी मेरे दिल में जिंदा है।'

VIDEO: करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' की रणबीर कपूर ने खोली पोल

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का (Ranbir Kapoor) एक पुराना वीडियो इन दिनों काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कॉफी विद करण  (Koffee with Karan) की पोल खोलते हुए नजर आ रहे हैं। रणबीर वीडियो में बता रहे हैं कि वो अब करण के शो से थक चुके हैं। एआईबी को दिए गए एक पुराने वीडियो में रणबीर ये बताते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें करण का शो पसंद नहीं हैं। 

इस इंटरव्यू में रणबीर कपूर से सवाल किया गया था कि क्या वो करण जौहर के शो कॉफी विद करण से थक चुके हैं? इसपर जवाब देते हुए एक्टर ने बोला कि हां मैं थक चुका हूं। वीडियो में रणबीर ये भी कह रहे हैं कि वो उनके शो में नहीं जाना जाते। वो और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) तो इस शो के बारे में प्रोटेस्ट भी करने वाले थे और पूरी फिल्म इंडस्ट्री इसमें अपने साथ लेना चाहते थे क्योंकि ये सही नहीं है। 

उन्होंने कहा कि मैं इस सीजन का हिस्सा भी नहीं बनना चाहता था, लेकिन मुझे जबरदस्ती बुलाया गया। रणबीर ने कहा कि करण हमारे (सेलेब्स) नाम पर पैसा कमाते हैं। हमें पूरे साल इस शो पर दिए गए बयानों के कारण निशाना बनाया जाता है। हमें हैंपर में भी कुछ नहीं मिलता। बस एक आईफोन पकड़ा दिया जाता है।

सुशांत की मौत को बोले कुमार सानू- बॉलीवुड में ज्यादा है नेपोटिज्म

मशहूर गायक कुमार सानू (Kumar Sanu) अभी तक इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है. सुशांत पर बातचीत करते हुए कुमार ने कहा कि बिहार ने बॉलीवुड को कई टैलेंटेड ऐक्टर्स दिए, जिन्हें आज पूरा देश देख रहा है। इसमें शत्रुघन सिन्हा, मनोज बाजपेयी, शेखर सुमन, उदित नारायण और सुशांत सिंह राजपूत जैसे कलाकार शामिल हैं. उन्होंने ये भी कहा कि नेपोटिज्म हर जगह होता है, हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में थोड़ा ज्यादा है।

सरोज खान की हालत में सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी: पारिवारिक सूत्र

विख्यात कोरियोग्राफर सरोज खान यहां अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। खान के पारिवारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद खान को 20 जून को बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके एक नजदीकी पारिवारिक सूत्र ने कहा कि 71 वर्षीय कोरियोग्राफर की हालत स्थिर है और उन्हें जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। सूत्र ने कहा, “वह निगरानी में हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है। वह पहले से बेहतर हैं। उन्हें जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।” अस्पताल में भर्ती होने के बाद खान की अनिवार्य कोविड-19 जांच की गई थी जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसुशांत सिंह राजपूतरणबीर कपूरकरण जौहरसरोज खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?