लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: सुशांत सिंह राजपूत की हत्या पर गहराया शक, 'सड़क 2' ने बनाया शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड, पढ़ें बड़ी खबरें

By अमित कुमार | Updated: August 18, 2020 18:22 IST

सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व मैनेजर अंकित ने दावा किया है कि सुशांत को उनके स्टाफ ने ही मिलकर मारा है। अंकित ने यह दावा कुछ सबूतों के आधार पर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में उनके पिता के वकील विकास सिंह ने एक बार मुंबई पुलिस के जांच पर सवाल खड़े किए हैं। सड़क 2 यूट्यूब पर दुनिया का सबसे ज्यादा डिसलाइक वीडियो की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की मुख्य आरोपी माने जाने वाली एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है। सुशांत की मौत हत्या थी या आत्महत्या अब तक यह भी  साफ नहीं हो सका है। हालांकि, अब तक मिले सबूतों के आधार पर सुशांत की मौत को आत्महत्या ही माना जा रहा है। लेकिन सुशांत के करीबी दोस्त और परिवार वाले इस बात को मानने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि वह बार-बार इस केस को गहराई से जांच करने की बात कर रहे हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व मैनेजर अंकित ने दावा किया है कि सुशांत को उनके स्टाफ ने ही मिलकर मारा है। अंकित ने यह दावा कुछ सबूतों के आधार पर किया है। अंकित का कहना है कि सुशांत कभी भी कमरा बंद कर के नहीं सोते थे। अंकित ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि सुशांत सुसाइड नहीं कर सकते, क्योंकि वे एक पॉजिटिव इंसान थे। वे दूसरों का हौसला बढ़ाते थे। जब भी सुशांत दुखी होते थे तो रोने लगते थे या फिर कविताएं लिखते थे।

आत्महत्या के लिए स्टूल पर चढ़ेंगे, बेड से कूदकर कैसे लटकेंगे सुशांत सिंह राजपूत, वकील ने उठाए कई गंभीर सवाल

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में उनके पिता के वकील विकास सिंह ने एक बार मुंबई पुलिस के जांच पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सुशांत मामले में मुंबई पुलिस द्वारा की गई लापरवाही के कुछ सबूत पेश किए हैं। विकास सिंह ने कहा कि एक साधारण व्यक्ति भी समझ सकता है कि अगर आप लटक कर मरना चाहते हैं तो आप एक स्टूल पर चढ़ेंगे, आप बेड से कूदकर कैसे लटकेंगे।

विकास सिंह ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि सुशांत के गले पर जिस प्रकार से निशान हैं, जिस प्रकार से अब बातें सामने आ रही हैं, बहुत ही बड़ा सवाल उठ रहा है कि यह आत्महत्या है ही नहीं। उन्होंने आगे कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुझे देखने को मिली है उसमें टाइम ऑफ डेथ नहीं है। टाइम ऑफ डेथ बहुत महत्वपूर्ण है, इसी से स्पष्ट हो सकता है कि उन्हें मार के लटकाया गया या लटककर मरे।

रिलीज से पहले ही 'सड़क 2' ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, बना दुनिया का सबसे अधिक नापसंद किया जाने वाला तीसरा वीडियो

आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'सड़क 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को 28 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। पहले ट्रेलर को 11 अगस्त को रिलीज किया जाना था, किन संजय दत्त की कैंसर होने की खबर के बाद इसकी रिलीज को एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया। वहीं, 'सड़क 2' के ट्रेलर को लाइक्स से ज्यादा डिस्लाइक्स मिले हैं। 

नेपोटिज्म डिबेट के बीच आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर ने सबसे ज्यादा नापसंद किये जाने वाले ट्रेलर का रिकॉर्ड बनाया है। सड़क 2 यूट्यूब पर दुनिया का सबसे ज्यादा डिसलाइक वीडियो की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। ट्रेलर को मिल रहें है इस डिसलाइक के पीछे की वजह सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले को माना जा रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत संग प्यार में पड़ने से पहले लव के बारे में क्या सोचती थीं रिया चक्रवर्ती, एक्ट्रेस का पुराना वीडियो वायरल

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की मुख्य आरोपी माने जाने वाली एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्यार के प्रति वह अपना नजरिया लोगों के सामने पेश करती दिखाई पड़ती हैं। वह बताती हैं कि पहले और अब में उनकी सोच में प्यार को लेकर किस तरह का बदलाव आया है। अपनी फिल्म जलेबी के प्रमोशन के दौरान रिया एक इंटरव्यू में अपनी बात कहती हैं। 

गुड टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रिया बताती हैं कि फिल्म जलेबी के बाद उनका प्रेम को देखने का नजरिया बदल गया। फिल्म जलेबी को करने के बाद कैसे प्यार को लेकर उनकी सोच बदल गई है। रिया कहती हैं, पहले मैं वही सोची थी जैसे बाकी सब सोचते हैं जैसे डेट पर जाना, रोमांटिक चीजें करना, ये और वो। इसके बाद लास्ट में जब इन सब चीजों से भर जाए तो 1 या 1.5 साल साल के बाद ऐसा समय आता है जब आप एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते।

हनुमान के बड़े भक्त थे पंडित जसराज, काशी की वादियों और गलियारों में हमेशा गूंजते रहेंगे उनके मधुर सुर

कला की नगरी काशी का सुरों से गहरा नाता है और पंडित जसराज के मधुर सुर यहां की वादियों और संकटमोचन मंदिर के गलियारों में हमेशा गूंजते रहेंगे , यह कहना है पद्मविभूषण शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का । पंडित जसराज का 90 वर्ष की उम्र में अमेरिका के न्यूजर्सी स्थित अपने आवास पर कल सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया । वाराणसी से पंडित जसराज का प्रेम किसी से छिपा नहीं था और उन्होंने अप्रैल में ही फेसबुक लाइव के जरिये हनुमान जयंती पर संकटमोचन मंदिर के लिये आखिरी प्रस्तुति दी थी । 

किराना घराने के महान शास्त्रीय गायक मिश्र ने वाराणसी से भाषा से बातचीत में कहा ,‘‘इतने ऊंचे दर्जे के कलाकार थे लेकिन अहंकार उन्हें छू भी नहीं गया था । कई बार तो संकटमोचन मंदिर में आकर बिना साज संगत के भावविभोर होकर यूं ही गाने बैठ जाते ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ शास्त्रीय संगीत में उनका योगदान अतुलनीय हैं । गाते तो बढिया थे ही लेकिन उनके शब्दों की रचना भी बहुत अच्छी थी । कुछ गायक अपभ्रंश शब्दों का प्रयोग करते हैं लेकिन वह कभी नहीं करते थे ।’’ 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमहेश भट्टरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!