लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: सृति झा ने बताई अपनी डर की वजह, कोरोना वायरस के कारण टीवी-ओटीटी प्लेटफॉर्म को जबरदस्त फायदा, पढ़ें बड़ी खबरें

By अमित कुमार | Updated: July 5, 2020 10:07 IST

कोरोना वायरस के कारण देश में पिछले कुछ महीनों से लगे लॉकडाउन के बाद अब धीरे-धीरे चीजें समान्य हो रही है और सभी कलाकार शूटिंग के लिए सेट पर पहुंच रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देथिएटर्स बंद होने की वजह से कई फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई तो वहीं कुछ फिल्म ऐसे भी रहे जिनका डब्बा गोल हो गया।बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर पुलिस जांच चल रही है और कई लोगों से पूछताछ हो चुकी है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। साउथ फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी ने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

'कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)' की लीड एक्ट्रेस सृति झा लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। 13 जुलाई से एक बार फिर जी टीवी पर कुमकुम भाग्य सहित दूसरे सीरियल्स का प्रसारण किया जाना है। कोरोना वायरस के कारण देश में पिछले कुछ महीनों से लगे लॉकडाउन के बाद अब धीरे-धीरे चीजें समान्य हो रही है और सभी कलाकार शूटिंग के लिए सेट पर पहुंच रहे हैं।

सृति झा ने इस बीच पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सेट पर आने के अपने अनुभव शेयर किए हैं। एक्ट्रेस ने बताया, 'यह निश्चित रूप से नॉर्मल नहीं है, और मुझे पता है कि हर कोई कह रहा है कि उनकी टीम बेस्ट है। लेकिन मेरा मानना है कि शो के प्रोडक्शन टीम का काम सबसे मुश्किल भरा रहा। उन्होंने जिस तरीके से सेट पर सबकुछ तैयार किया है, वह सचमुच तारीफ के काबिल है।'

शूटिंग शुरू होने को लेकर मन में कई तरह के सवाल चल रहे थे। मैं काफी नर्वस थी लेकिन जब मैं सेट पर पहुंची, तो मेरा सारा डर खत्म हो गया। इसके अलावा सृति ने सेट पर बरती जा रही सावधानियों को लेकर भी अपनी बात रखी। सृति ने बताया कि सेट पर सुरक्षा बरती जा रही है। यहां हर किसी की अपनी मेकअप किट हैं। विग्स और कॉम्ब सबके अलग-अलग पाउच में रखे रहते हैं।

कोरोना वायरस ने बदली टीवी-ओटीटी प्लेटफॉर्म की किस्मत, मार्च से लेकर अब तक दर्शकों में भारी बढ़ोतरी

देश में कोरोना वायरस महामारी ने हर तरह से लोगों को मुकसान पहुंचाया है। फिल्म इंडस्ट्री पर भी इस वायरस का गहरा प्रकोप देखने को मिला। थिएटर्स बंद होने की वजह से कई फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई तो वहीं कुछ फिल्म ऐसे भी रहे जिनका डब्बा गोल हो गया। जबकि कई बड़ी फिल्में अपने तय समय पर रिलीज नहीं हो सकी। 

इतना ही नहीं शूटिंग नहीं होने के कारण फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी सीरियल्स भी बंद कर दिए गए। लेकिन इन सबके बीच कुछ पुराने टीवी शोज जैसे रामायण-महाभारत को जमकर फायदा भी पहुंचा। कोरोना काल में ओटीटी प्लेटफॉर्म (ओवर द टॉप प्लेटफॉर्म) को भी जबरदस्त फायदा मिला। लॉकडाउन के दौरान ओटीटी प्लेटफार्म पर इंडियन यूजर्स के एवरेज टाइम स्पेंट में करीब 60% की बढ़ोतरी हुई है। 

ओटीटी मार्केट लैंडस्केप रिपोर्ट 2020 के मुताबिक ओटीटी प्लेटफार्म पर समय बिताने वाले भारतीय दर्शकों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। पिछले तीन महीनों से लगातार लोग अपने घरों पर ही हैं। ऐसे में लोग मनोरंजन के लिए ओटीटी का सहारा पहले के मुकाबले काफी अधिक ले रहे हैं। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, हॉटस्टार और अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म से लोग लगातार जुड़ रहे हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के नाम पर बनाया फेक ट्विटर हैंडल, परिवार ने कहा- प्लीज ऐसी हरकत मत कीजिए

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर पुलिस जांच चल रही है और कई लोगों से पूछताछ हो चुकी है। इस बीच उनके परिवार ने शनिवार को स्पष्ट किया कि सुशांत के पिता के के सिंह ट्विटर पर नहीं है। कुछ मीडिया खबरों में यह दावा किया गया था कि सुशांत के पिता ने ट्वीट कर अभिनेता की मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। 

“एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी” जैसी फिल्म में धोनी का किरदार निभा कर लोगों के दिलों में उतरने वाले अभिनेता सुशांत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने आवास पर, फंदे पर लटके, मृत पाए गए थे। उक्त दावों को खारिज करते हुए परिवार के एक सूत्र ने बताया,“उन्होंने इस तरह के किसी भी अकाउंट(ट्विटर) की बात से इनकार किया है और इसके पीछे सक्रिय लोगों से आग्रह किया है कि लोगों में इस तरह का भ्रम ना फैलाएं।” 

सूत्र के अनुसार, परिवार ने सुशांत की मौत को लेकर 27 जून के बाद से कोई बयान जारी नहीं किया है। 27 जून को दिए अपने बयान ने उनके परिवार ने सिनेमा, खेल और विज्ञान के क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं की मदद करने की बात कही गई थी। परिवार ने मीडिया को किसी भी तरह का साक्षात्कार नहीं दिया है और ना ही सोशल मीडिया पर इस तरह का कोई पोस्ट साझा किया है। 

सुशांत की यादों को नहीं भूल पा रहीं ऑनस्क्रीन बहन भूमिका चावला, इमोशनल पोस्ट शेयर कर बयां किया अपना दर्द

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। फैंस अपने स्टार्स को भुला नहीं पा रहे हैं। वह लगातार सुशांत से जुड़ी कोई न कोई चीज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच उनकी ऑनस्क्रीन बहन रह चुकीं एक्ट्रेस भूमिका चावला ने उन्हें याद किया। भूमिका चावला ने सुशांत को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। 

भूमिका चावला के लिए इस बात पर यकिन करना बेहद मुश्किल हो रहा कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, '20 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है. मैं उठती हूं और मेरे दिमाग में तुम्हारा खयाल आता है। एक ही फिल्म में मैंने तुम्हारे साथ स्क्रीन शेयर की और तुम्हारे साथ एक जुड़ाव महसूस कर पाई। क्या वो डिप्रेशन था, कोई पर्सनल बात थी, तुम्हें बताना चाहिए था'।

सामंथा अक्किनेनी की खूबसूरत तस्वीरों को देख दीवाने हुए फैंस, सोशल मीडिया पर वायरल 

 साउथ फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी ने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों उनकी कुछ तस्वीरें फैंस के बीच जमकर वायरल हो रही है। कुछ दिन पहले उन्होंने एक नई तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्हें स्पाइडर-मैन के पोज में योग करते देखा जा सकता है। साल 2019 में आई फिल्म 'स्पाइडर मैन: फार फ्रॉम होम' के पोस्टर को सामंथा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एडिट कर लगाई है। 

पोस्टर वाली तस्वीर में एक्ट्रेस ने स्पाइडरमैन की जगह खुद की तस्वीर लगा दी है, जिसमें वह कठिन योग करती नजर आ रही हैं। तस्वीर पर एक्ट्रेस ने लिखा, "जब आप दूसरों पर हंसते हैं, तो सबसे पहले आपको इस काबिल बनना चाहिए कि आप खुद पर हंस सकें।" सामंथा की साउथ में अपनी फैन फॉलोइंग हैं। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर अपना नाम कमया है। 

टॅग्स :कुमकुम भाग्यसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम