लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: सुशांत केस पर आज SC सुनाएगा फैसला, संजय से मिलने पहुंचे रणबीर-आलिया -पढ़ें बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 13, 2020 10:51 IST

Bollywood Ki Taja Khabar: बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देरिया बताती हैं कि उन्हें क्या-क्या पसंद है और मौका मिला तो वह क्या खरीदना चाहेंगी।सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स लगातार संजय दत्त के लिए दुआ मांग रहे हैं।

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करने आई बिहार पुलिस पर मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR? जानें क्या है Viral खबर की पूरी सच्चाई

आईपीएस गुप्तेश्वर पांडे के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके जानकारी दी गई कि, मुंबई के पुलिस कमिशनर ने मुझे अभी फोन पर बताया कि मुंबई में बिहार के किसी पुलिस पदाधिकारी पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। ये अफवाह मात्र है.बहुत सम्मान के साथ उन्होंने बात की .बहुत बहुत धन्यवाद।

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कौन करेगा, सुप्रीम कोर्ट आज सुना सकता है फैसला

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को अब लगभग 2 महीने होने वाले हैं। सुशांत के निधन के इतने दिनों बाद भी एक्टर के चाहने वाले इससे उभर नहीं पाए हैं। अब सुशांत के चाहते वाले इस बात की उम्मीद लगाए हैं कि सीबीआई जांच से ही इस केस की असलियत सामने आ पाएगी। ऐसे में सुशांत केस में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई करेगा।

कर्नाटक हिंसा पर बॉलीवुड स्टार का फूटा गुस्सा, लिखा-मैं इस धार्मिक कट्टरता की...

बंगलूरू हिंसा पर ट्वीट करते हुए प्रकाश राज ने लिखा, बंगलूरू में हुई घटना बर्बरता है और कुछ नहीं। मैं इस धार्मिक कट्टरता की कड़ी निंदा करता हूं। इसे उकसाने वालों और जिन गुंडों ने कानून को हाथ में लिया है, उन्हें जरूर सजा मिलनी चाहिए। एक समाज के तौर पर हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते हैं।'

कैंसर से जूझ रहे संजय दत्त का हालचाल जानने पहुंचे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, तस्वीरें आई सामने

वहीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर उनसे मिलने के लिए उनके घर पहुंच गए। बुधवार देर रात की तस्वीरों से साफ पता चलता है कि रणबीर और आलिया संजय दत्त के घर गए थे। संजय दत्त के बांद्रा स्थित घर पर इन दोनों ही कलाकारों को स्पॉट किया गया। आलिया-रणबीर दोनों एक साथ एक ही गाड़ी से पहुंचे, जहां उन्होंने उनका हालचाल लिया। रात 1.30 बजे दोनों मुलाकात कर उनके घर से बाहर निकले। 

आइलैंड, प्राइवेट जेट और होटल जैसी चीजें खरीदना चाहती थीं रिया चक्रवर्ती, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस बीच रिया चक्रवर्ती का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिया बताती हैं कि उन्हें क्या-क्या पसंद है और मौका मिला तो वह क्या खरीदना चाहेंगी। वायरल हो रहे इस वीडियो में वह बता रही हैं कि वह आइलैंड, प्राइवेट जेट और होटल जैसी चीजें खरीदना चाहती हैं। रिया वीडियो में कह रही हैं कि उन्हें होटल बहुत पसंद हैं इसलिए वह होटल भी खरीदना चाहती हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीसंजय दत्तरणबीर कपूरआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?