लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: अस्पताल में भर्ती हुईं सरोज खान, नेपोटिज्म पर बेबाकी से इरफान खान के बेटे बाबिल ने रखी अपनी बात, पढ़ें 5 खबरें

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 23, 2020 22:00 IST

बॉलीवुड की तमाम चटपटी ख़बरों के बीच पढ़िए आज की टॉप 5 ख़बरें।

Open in App
ठळक मुद्देशेखर सुमन ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर किया चौंकाने वाला खुलासाबैटमैन के निर्देशक जोएल शूमाकर का 80 साल की उम्र में निधन, कैंसर से थे पीड़ितनेपोटिज्म पर सुष्मिता सेन ने अलग अंदाज में दिया रिएक्शन

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं-

सांस लेने में हो रही परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती हुईं सरोज खान

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दिग्गज बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) को सांस लेने की समस्या की शिकायत के बाद बांद्रा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

नेपोटिज्म और सुशांत सिंह राजपूत पर बोले इरफान खान के बेटे बाबिल

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

इरफान खान (Irrfan Khan) के बेटे बाबिल ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर कहा कि उनके निधन को बहाना मत बनाइए। अगर आपको नेपोटिज्म के खिलाफ आवाज उठानी है तो आप ऐसे भी उठा सकते हैं। ऐसे में उन्होंने सभी फैंस से अपील की है कि वो अब किसी को दोषी ठहराना बंद करें। 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर शेखर सुमन ने किया चौंकाने वाला खुलासा

एक्टर शेखर सुमन (Shekhar Suman) लगातार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के आत्महत्या मामले को लेकर ट्वीट कर रहे हैं। उन्होंने अपने हालिया ट्वीट में सुशांत के निधन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। शेखर ने ट्वीट कर लिखा, 'अगर सुशांत सिंह जैसे दृढ़ इच्छाशक्ति और बुद्धिमान व्यक्ति ने आत्महत्या की है तो उसने सुसाइड नोट जरूर लिखा होता। बाकी और लोगों की तरह मेरा दिल भी यही कहता है कि जो आंखों से देखा गया, ये इससे ज्यादा है।'

कैंसर से जंग हार गए बैटमैन के निर्देशक जोएल शूमाकर

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

‘बैटमैन’ और ‘सेंट एल्मो’ज फायर’ जैसी हिट फिल्मों के निर्देशक जोएल शूमाकर का कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद निधन हो गया। वह 80 साल के थे। ‘डेडलाइन’ की खबर के अनुसार शूमाकर ने सोमवार सुबह अंतिम सांस ली। शूमाकर ने 1970 में बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर अपने करियर की शुरुआत की थी। इस दशक के खत्म होते होते वह फिल्म ‘स्पार्कल’ , ‘कार’ के साथ एक लेखक बने और 1981 में फिल्म ‘द इनक्रेडिबल श्रिंकिंग वूमैन’ से एक निर्देशक के तौर पर अपनी नई पारी का आगाज किया था। ‘फॉलिंग डाऊन‘, ‘8एमएम’, ‘फ्लैटलायनर्स’, ‘फ्लॉलेस’ आदि कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया। शूमाकर ने नेटफ्लिक्स की सीरिज ‘हाउस ऑफ़ कार्ड्स’ के 2013 के दो एपिसोड का निर्देशन भी किया था। 

नेपोटिज्म पर ऐसा रहा सुष्मिता सेन का रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने अलग अंदाज में फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद नेपोटिज्म पर अपना रिएक्शन दिया। ट्विटर पर आस्क आर्या सेशन के दौरान फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि बॉलीवुड में मौजूद नेपोटिज्म से वो कैसे निपटती हैं और उन्होंने अब तक खुद को कैसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित रखा? इसके जवाब में उन्होंने लिखा, 'मैंने सिर्फ अपनी ऑडियंस पर फोकस किया...तुम लोग। जब तक तुम लोग मुझे एक एक्टर के तौर पर देखना चाहोगे, तब तक मैं काम करती रहूंगी। #simpleenough'

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसुशांत सिंह राजपूतसरोज खानइरफ़ान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !