लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: ऋषि के वीडियो पर अस्पताल को नोटिस, तो लॉकडाउन बढ़ाने पर अनुराग कश्यप ने सरकार पर साधा निशाना, पढ़ें बॉलीवुड की 5 खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 2, 2020 09:35 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देअनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर विराट कोहली ने एक पोस्ट शेयर किया हैलॉकडाउन में सलमान खान जबरदस्त बॉडी बना रहे हैं

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं।

बेहद खूबसूरत अंदाज में पति के साथ अनुष्का ने मनाया जन्मदिन, विराट ने लिखा-आप इस दुनिया में रोशनी लेकर आईं...

लॉकडाउन जब से शुरू हुआ है विराट आए दिन पत्नी अनुष्का के साथ की फोटो शेयर करते रहते हैं। लेकिन अब विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह अनुष्का को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। फोटो में विराट ने हाथ में केक का टुकड़ा पकड़ा रखा है और अनुष्का उनकी तरफ मुस्करा कर देख रही हैं।

 ऋषि कपूर के अंतिम पलों का वीडियो हुआ लीक, अस्पताल को भेजा गया लीगल नोटिस

ऋषि कपूर के अंतिम क्षणों में शूट की गई वीडियो के लीक होने के मामले में तूल पकड़ लिया है। फिल्म बॉडी, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने मुंबई स्थित एन एच रिलायंस अस्पताल के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है।  फेडरेशन ने वीडियो को अनैतिक बताते हुए इसे गौरवशाली और गरिमापूर्ण जीवन जीने वाले के अधिकार का उल्लंघन कहा है।

लॉकडाउन बढ़ाने पर अनुराग कश्यप ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- यह रुकने वाला नहीं, क्योंकि इनके पास कोई...

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap twitter) ने ट्वीट करते हुए लिखा, "लॉकडाउन (Lockdown) इसी तरह चलता रहेगा. यह रुकने वाला नहीं है. सरकार के पास कोई योजना नहीं है, कोई रणनीति नहीं है और न ही पैसा है. सभी दलों, अर्थशास्त्रियों, वैज्ञानिकों, कॉरपोरेट्स के लिए एक साथ आने का समय है और एक व्यावहारिक समाधान खोजना होगा। इसके लिए पीएम (PM Narendra Modi) को खुद पहल करनी होगी।

लॉकडाउन में सलमान खान बना रहे हैं धासूं बॉडी, एक्ट्रेस के फोटो शेयर करते ही हुई वायरल

जैकलीन फर्नांडिस ने सलमान खान की एक्सरसाइज करते हुए फोटो खिंची थी, जिसे सलमान खान ने पोस्ट किया था. और साथ ही कैप्शन में लिखा था कि जैकी चोरी चोरी चुपके चुपके फोटो खींचती हुई पकड़ी गई। इसके बाद भी उन्होंने एक और फोटो खींची, जो वह खुद पोस्ट करेंगी।

पिता की याद में बाबिल ने शेयर की इमोशनल फोटो, फरिश्ते से अच्छी स्क्रिप्ट को लेकर बात करते नजर आए इरफान खान

इरफान के निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ही साथ सितारों ने भी अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। ऐसे में इरफान की तस्वीरों के साथ ही साथ कुछ मीम्स भी देखने को मिले, जिनसे इरफान को याद किया गया। इस बीच इरफान खान के बेटे बाबिल खान (Babil Khan) ने भी एक मीम साझा किया है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसलमान खानअनुष्का शर्माऋषि कपूरअनुराग कश्यपइरफ़ान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल