लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: सुशांत के निधन को आज तीन महीने पूरे, मनाली के लिए रवाना हुईं कंगना-पढ़ें बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 14, 2020 11:11 IST

Bollywood Ki Taja Khabar: बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देसलमान इस बार भी शानदार तरीके से नया सीजन लॉन्च करेंगेकंगना रनौत आज मुंबई से मनाली रवाना हो गई हैं

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप खबरों से रूबरू करवाते हैं-

आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा को किस करते नजर आए सुशांत, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

खबरों की मानें तो ये फोटो वायरल तस्वीरें रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी की हैं। इस पार्टी में बॉलीवुड के कुछ बड़े लोग शामिल हुए थे।दअसल सुशांत के साथ की ये फोटो आकांक्षा ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थीं। आकांक्षा और सुशांत काफी अच्छे दोस्त थे। 

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 3 महीने हुए पूरे, रिया चक्रवर्ती हुईं गिरफ्तार-जानें अब तक की हर बड़ी अपडेट

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज तीन महीना पूरा हो गया है। आज से ठीक दो महीने पहले 14 जून को सुशांत ने अपने घर पर मृत पाए गए थे। सुशांत के इस कदम पर किसी ने भी आसानी से भरोसा नहीं किया था। 3 महीने बाद भी लोग इस गम से उभर नहीं पाए हैं। सुशांत के निधन के साथ ही बहुत सारे सवाल भी खड़े हो गए हैं।

मुंबई से मनाली के लिए रवाना हुईं कंगना रनौत, सोशल मीडिया पर छाईं PHOTO

Kangana Ranaut Returns Manali: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ऐसे में कंगना आज सुबह मुंबई से अपने होमटाउन मनाली के लिए रवाना हो गई हैं। करीब 4 दिनों तक मुंबई में रहने के बाद आज एक्ट्रेस कड़ी सुरक्षा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पहुंची थीं। जहां वो अपने घर के लिए रवाना होंगी।

शिबानी दांडेकर ने रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट वाली सारी पोस्ट कीं डिलीट, जानिए क्या है कारण?

शिबानी दांडेकर और रिया चक्रवर्ती में पुरानी दोस्ती रही है। रिया के गिरफ्तार किए जाने के बाद शिबानी  ने रिया के सपोर्ट में आवाज उठानी शुरू कर दी। हालांकि अब शिबानी ने #ReleaseRhea वाली अपनी सारी पोस्ट्स सोशल मीडिया हैंडल से डिलीट कर दी हैं। कहा जा रहा है कि ऐसा उन्होंने सुशांत के फैन्स की नाराजगी को देखते हुए किया है क्योंकि रिया को सपोर्ट करने के लिए सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना की जा रही थी।

बिग बॉस-14 का 3 अक्टूबर को रात 9 बजे होगा ग्रैंड प्रीमियर, सलमान खान ने नए वीडियो से दी जानकारी

बिग बॉस-14 का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीजन 13 की सक्सेस के बाद दर्शकों को बिग बॉस-14 में ये जानने की बेहद उत्सुकता है कि इस बार क्या नया होने वाला है? अब इसी बीच सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस-14 का नया प्रोमो जारी हो गया है। जिसके जरिए शो की ग्रैंड प्रीमियर डेट सबके सामने आ चुकी है। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसुशांत सिंह राजपूतकंगना रनौतबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!