लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: सुशांत केस पर CBI का अहम बयान, BB में इस हफ्ते घर से बेघर हो सकते हैं ये कंटेस्टेंट-पढ़ें खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 16, 2020 11:22 IST

Bollywood Ki Taja Khabar: बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देमाना जा रहा है कि इस हफ्ते जान कुमार सानू के साथ-साथ अभिनव शुक्ला को बाहर किया जा सकता है। जिशान अयूब की पत्नी रसिका अगाशे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप खबरों से रूबरू करवाते हैं-

रकुल की शिकायतें एनबीए को भेजी, टीवी चैनलों को भी परामर्श जारी: केंद्र

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने न्यायमूर्ति नवीन चावला को यह भी बताया कि उसने नौ अक्तूबर को सभी निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों को परामर्श जारी कर केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम के तहत कार्यक्रम संहिता का पालन करने को कहा है. मंत्रालय ने केंद्र सरकार के स्थायी वकील अजय दिग्पॉल के माध्यम से दाखिल स्थिति रिपोर्ट में यह जानकारी दी

तनिष्क विवाद के बीच जीशान की पत्नी ने शेयर की बेबी शॉवर की फोटो, लोगों को पढ़ाया ये पाठ

इस फोटो के साथ रसिका ने लिखा, ''मेरी गोदभराई, सोचा शेयर कर दूं. और लव-जिहाद का रोना रोने से पहले स्पेशल मैरिज एक्ट के बारे में जान लें'। एक्टर की वाइफ ने कई लोगों को मुंह तोड़ जवाब देने की कोशिश की है।

सुशांत सिंह राजपूत के केस की जांच पूरी होने की खबर पर CBI ने दी प्रतिक्रिया, मीडिया रिपोर्ट्स पर कही ये बात

सीबीआई ने मीडिया रिपोर्ट में अपने निष्कर्षों से संबंधित खबरों को काल्पनिक करार दिया है। सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौर ने अपने बयान में कहा, ' सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की जांच जारी है। मीडिया में कुछ ऐसी काल्पनिक रिपोर्ट सामने आयी हैं कि सीबीआई एक निष्कर्ष पर पहुंच चुकी है। यह फिर दोहराया जाता है कि ऐसी रिपोर्ट त्रुटिपूर्ण एवं काल्पनिक हैं।'

Video: रणवीर सिंह की कार को बाइक सवार ने मारी टक्कर, ऐसा था एक्टर का रिएक्शन

जब रणवीर डबिंग करके वापस अपने घर जा रहे थे, उसी वक्त लौटते समय   पीछे से आ रहा एक बाइक सवार उनकी गाड़ी से टकरा गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह गाड़ी से उतरकर डैमेज को चेक करते हैं और वापस जाकर गाड़ी में बैठ जाते हैं।

BB14: ये दो सदस्य इस हफ्ते हो सकते हैं घर से बेघर, फैंस को लगेगा तगड़ा झटका

 खबरों की मानें तो इस हफ्ते जान कुमार सानू का पत्ता कट सकता है। बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की शुरूआत से ही लोग मान रहे थे कि जान कुमार सानू इस शो में ज्यादा दिन नहीं टिकने वाले हैं। वहीं इस तरह की भी उम्मीद जताई जा रही है कि इस हफ्ते घर में डबल इविक्शन भी हो सकता है। माना जा रहा है कि इस हफ्ते जान कुमार सानू के साथ-साथ अभिनव शुक्ला को बाहर किया जा सकता है। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसुशांत सिंह राजपूतरकुल प्रीत सिंहबिग बॉसरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!