लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: बिग बी बने सबसे विश्वसनीय सेलेब, पायल के खिलाफ एक्शन से सकते हैं अनुराग-पढ़ें खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 28, 2020 10:42 IST

Bollywood Ki Taja Khabar: बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देसौमित्र चटर्जी की हालत मंगलवार को और बिगड़ गई तथा उन पर उपचार का असर नहीं हो रहा हैश्रुति से शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने 25 लाख का सवाल पूछा

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप खबरों से रूबरू करवाते हैं-

अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत बहुत गंभीर, 22 दिन से चल रहा है इलाज

 

प्रसिद्ध बांग्ला अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत मंगलवार को और बिगड़ गई तथा उन पर उपचार का असर नहीं हो रहा है. अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने यह जानकारी दी. डॉक्टर ने कहा कि 85 वर्षीय अभिनेता का पिछले 22 दिन से इलाज चल रहा है और वह दूसरे स्तर के निमोनिया से ग्रस्त हैं.

ऋषि, इरफान, सुशांत को दी जाएगी अनोखी श्रद्धांजलि, इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबोर्न में होगी फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग

साल 2020 बॉलीवुड के लिए बहुत बुरा रहा है. इस साल फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी और टैलेंटेड सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया. इनमें प्रमुख रूप से ऋषि कपूर, इरफान खान और सुशांत सिंह राजपूत का समावेश रहा. इन तीनों सितारों को अब तक सिनेप्रेमी भुला नहीं पाए हैं. फिल्म इंडस्ट्री के इन तीनों दिग्गजों को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबोर्न में खास तौर पर श्रद्धांजलि दी जाएगी.

अमिताभ बच्चन बने देश के सबसे विश्वसनीय सेलिब्रिटी, विवादों के बाद भी दीपिका का नाम भी लिस्ट में हुआ शामिल

अमिताभ बच्चन और खिलाड़ी अक्षय कुमार देश के सबसे विश्वसनीय और सम्मानित ब्रांड के रूप में उभरे हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स की ओर से हाल ही में जारी टियारा रिपोर्ट में अमिताभ सबसे ज्यादा वोटों के साथ सबसे आगे रहे, वहीं अक्षय दूसरे सबसे भरोसेमंद सेलिब्रिटी बने। इस रिसर्च में 23 शहरों के 60,000 लोगों ने हिस्सा लिया।

पायल घोष की बढ़ सकती हैं मुसीबतें, एक्ट्रेस के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं अनुराग कश्यप

 इस बीच आई एक रिपोर्ट के मुताबिक अनुराग ने अपनी बेगुनाही साबित करने की पूरी तैयारी की है। उनकी टीम ने उनकी बेगुनाही के सारे सबूत जुटाए हैं. उनकेकरीबी दोस्त ने बताया कि अनुराग खुद से ज्यादा अपने परिवार को लेकर चिंतित हैं। इस मामले के सामने आने के बाद से ही उनका परिवार मानसिक दबाव से गुजर रहा है।

KBC 2020 : 25 लाख के सवाल पर गुजरात की श्रुति सिंह ने छोड़ा गेम , क्या आपको पता है सही जवाब?

कौन बनेगा करोड़पति 12 के मंगलवार के एपिसोड की शुरुआत हुई सोमवार की रोलओवर कंटेस्टेंट श्रुति सिंह के साथ. अपनी समझदारी से श्रुति 12 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि जीतनें में कामियाब हुई. इसके बाद श्रुति से शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने 25 लाख का सवाल पूछा.  इस सवाल तक आते-आते उनकी सभी लाइफलाइन खत्म हो चुकी थीं. हालांकि श्रुति को इस सवाल का जवाब नहीं पता था और उन्होंने गेम को क्विट करने का फैसला किया. 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपअमिताभ बच्चनकौन बनेगा करोड़पति
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!