लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: सुशांत के डिप्रेशन में होने की बात पर अंकिता का फूटा गुस्सा, इरफान के बेटे हुए भेदभाव के शिकार -पढ़ें बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 31, 2020 10:21 IST

Bollywood Ki Taja Khabar: बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के मुताबिक आत्महत्या से एक रात पहले सुशांत सिंह राजपूत ने अपने अपार्टमेंट में पार्टी की थी।अंकिता का कहना है कि सुशांत डिप्रेशन में नहीं थे।

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

सुशांत सुसाइड मामले पर पहली बार खुलकर बोलीं एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, कहा-डंके की चोट पर कह सकती हूं वह डिप्रेशन में नहीं थे

अंकिता ने बात करते हुए कहा है कि सुशांत डिप्रेशन में नहीं था, मैंने उसके जैसा इंसान ही नहीं देखा है। वह  डायरी लिखता था, जब हम रिलेशनशिप में थे तो वह 5 साल के प्लान लिखता था और पांच साल बाद उनके वो प्लान पूरे किए थे। अब सोचिए कि वह इंसान जो अपने फ्यूचर प्लान करता था वह कैसे डिप्रेशन में रह सकता था। मैं डंके की चोट पर कह सकती हूं कि वह कभी डिप्रेस नहीं हो सकता था। 

सुशांत सिंह राजपूत के जिम ट्रेनर ने किया खुलासा-दिसंबर से ले रहे थे रहस्यमयी दवा...रहते थे बैचेन

टाइम्स नॉउ की खबर के अनुसार  सुशांत के जिम ट्रेनर सामी अहमद ने कहा है कि सुशांत दिसंबर 2019 से कुछ दवाइयां देते थे दवाइयां सुशांत ने पहले कभी नहीं ली थी, इससे उनके हाथ और पांव कांपते थे। इतना ही नहीं सुशांत बहुत बेचन भी रहने लगे थे,सामी ने कहा है कि जब सुशांत ने इन दवा को कभी भी पहले इस्तेमाल नहीं किया था। सुशांत ने बताया था कि वह एक या दो महीने तक इन दवाइयों का कोर्स कर रहे थे। मैंने जब उनसे मना किया तो उन्होंने कहा था कि कोर्स शुरू होने के बाद इसे बीच में खत्म नहीं करना होगा।

इरफान के बेटे बाबिल हुए भेदभाव का शिकार, लिखा- रक्षाबंधन के लिए छुट्टी दी गई है...लेकिन ईद...

बाबिल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कई सवाल खड़े किए हैं। इरफान के बेटे बाबिल ने लिखा कि मैं सत्ताधारियों के बारे में अपने मन की बात नहीं लिख सकते हैं क्योंकि हमेशा मेरी टीम कहती है कि इससे मेरा करियर खत्म हो जायेगा। क्या आप इस विश्वास कर सकते हैं? मैं डरा हुआ हूं, मैं भयभीत हूं, मैं डरना नहीं चाहता। मैं बस दोबारा आजाद महसूस करना चाहता हूं। मैं ये नहीं चाहता के मेरे धर्म के आधार पर लोग मेरे बारे में धारणा बनाएं। देश की बाकी जनता की तरह ही मैं अपना धर्म नहीं हूं, मैं एक इंसान हूं।’

JNU जानें के लिए दीपिका पादुकोण ने लिए थे 5 करोड़, अब स्वरा भास्कर ने दिया जवाब

दरअसल, एक यूजर ने स्वरा को टैग करते हुए लिखा, ‘जेएनयू के एंटी-CAA प्रदर्शन में दो मिनट शामिल होने के लिए दीपिका पादुकोण ने 5 करोड़ रुपए लिए तो वहीं स्वरा भास्कर जो एक साल से CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं इस दौरान सिर्फ एक सी-ग्रेड वेब सीरीज ही कर पाईं। भगवान किसी को डिप्रेशन दे, लेकिन कम्युनिज्म न दे।'

सुसाइड से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने की थी पार्टी, मौजूद था राजनेता का बेटा!

 सुशांत ने मौत से एक दिन पहले एक पार्टी की थी। इसमें कई बड़े नाम शामिल थे। एक्टर ने सुसाइड से पहले एक पार्टी रखी थी। खबर के अनुसार इस पार्टी में एक राजनेता जो मंत्री भी हैं, उनका बेटा भी उसी अपार्टमेंट था। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि इस दौरान बिल्डिंग के सीसीटीवी काम नहीं कर रहे थे। कहा जा रहा है कि इस पार्टी में सुशांत की कुछ बहस हुई थी जिससे वह पार्टी छोड़कर चले गए थे। ऐसे में मुंबई पुलिस इस मामले में राजनेता को बचाने की कोशिश कर रही है। वहीं, सुशांत इस पार्टी के बाद ऑनलाइन गेम भी खेल रहे थे।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपअंकिता लोखण्डेसुशांत सिंह राजपूतस्वरा भाष्कर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!