लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja khabar: अमिताभ बच्चन को 21 दिन बाद मिली अस्पताल से छुट्टी, रिया चक्रवर्ती पर लगा 'काले जादू' का आरोप, पढ़ें बड़ी खबरें

By अमित कुमार | Updated: August 2, 2020 18:35 IST

अभिषेक बच्चन लिखते हैं कि मेरे पिता की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। वह घर पर रहेंगे और आराम करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे छह साल तक एक-दूसरे के साथ थे। बिहार पुलिस के पास केस जाने के बाद से ही केस को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। अक्षय कुमार ने पुलिस को तोहफे के तौर पर फिटनेस हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस दी।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन को रविवार को छुट्टी दे दी गई है। अमिताभ की लेटेस्ट कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। अभिषेक ने अपने पिता को लेकर ट्वीट पर फैंस के साथ अपने इमोशनस को शेयर किया। 

अभिषेक बच्चन लिखते हैं कि मेरे पिता की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। वह घर पर रहेंगे और आराम करेंगे। आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और दुआओं का शुक्रिया। इसके साथ ही अभिषेक ने बताया की अभी वो कोरोना पॉजिटिव हैं। इसका मतलब है कि अभिषेक को अभी कुछ दिन और अस्पताल में ही गुजारने होंगे। 

पूजा के नाम पर रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से निकाले थे 2.93 लाख, 'काले जादू' पर गहराया परिवार का शक

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर रोज नए-नए तरह के खुलासे हो रहे हैं। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। अब सुशांत से जुड़ी एक नई बात सामने आ रही है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार को सुशांत के अकाउंट 2.93 लाख रुपये का डिडक्शन पूजा के नाम पर मिला है। हालांकि परिवार का कहना है कि कोई पूजा नहीं हुई। परिवार को लग रहा है कि सुशांत पर काला जादू किया गया था।

टाइम्स नाऊ की लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशांत के अकाउंट से 2 महीने में 2 लाख से ज्यादा रुपये पूजा के नाम पर निकाले गए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद सुशांत के परिवार वालों का शक रिया के प्रति और गहरा हो गया है। सुशांत के परिवार के लोग पहले से ही रिया पर जादू टोने का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में इस बात के सामने आने के बाद से उनका शक और गहरा हो गया है। 

जिस सुशांत सिंह राजपूत से अंकिता लोखंडे करती थीं बेशुमार प्यार उन्हीं के अंतिम संस्कार में नहीं हो पाई शामिल, अब वजह आई सामने

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे छह साल तक एक-दूसरे के साथ थे। इन दोनों की प्यार की शुरुआत जी टीवी के पॉपुलर धारावाहिक पवित्र रिश्ता से हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले महीने आत्महत्या कर सभी को हैरान कर दिया। एक्टर की मौत के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है।

इन दिनों एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे सुशांत को न्याय दिलाने के लिए खुलकर अपनी बात रख रही हैं। एक्टर की मौत के करीब डेढ़ महीने बाद सुशांत को लेकर टीवी चैनल्स पर आकर अंकिता ने कई बातों का जिक्र किया। अंकिता सुशांत के काफी करीब मानी जाती थीं। ऐसे में सुशांत के अंतिम संस्कार में उनके शामिल नहीं होने से हर कोई हैरान था। 

इस बारे में बताते हुए अंकिता ने रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए कहा, 'मैं सुशांत के अंतिम संस्कार में नहीं गई क्योंकि मैं सुशांत को उस हाल में नहीं देख सकती थी इसलिए मैंने डिसाइड किया कि मैं वहां नहीं जाऊंगी। हां, मैं फिर उनके परिवार से मिलने गई ये देखने की वे ठीक हैं या नहीं। जो जोना था, वो चला गया,  लेकिन डैडी थे। ये मेरी ड्यूटी थी कि मैं देखूं कि मैं उन्हें देखूं कि वह ठीक हैं या नहीं'।

बिहार DGP ने सुशांत सिंह राजपूत के केस को लेकर दिया बयान, कहा- दाल में कुछ काला है, आरोपी भाग फिर रहे हैं...

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले को लेकर चीजें अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। सुशांत के पिता के के सिंह के रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद से इस मामले ने तेजी पकड़ ली है। बिहार पुलिस के पास केस जाने के बाद से ही केस को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच ऐसी खबरें भी खूब आ रही है कि बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस की ओर से किसी तरह की मदद नहीं की जा रही है। 

आजतक से बातचीत में बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने केस को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने बताया कि यह घटनाक्रम बहुत बड़ी मिस्ट्री हो गई है हम लोगों का यह संकल्प है कि इस पूरी मिस्ट्री पर से पर्दा उठना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिन पर आरोप लगाया गया है, वह तब से इधर-उधर भाग रहे हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि दाल में जरूर कुछ काला है। 

कोरोना वॉरियर्स की मदद के लिए फिर अक्षय कुमार ने बढ़ाया हाथ, मुंबई पुलिस के लिए किया कुछ ऐसा कि हो रही है जमकर तारीफ

अक्षय कुमार ने पुलिस को तोहफे के तौर पर फिटनेस हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस दी। इस डिवाइस के जरिए कोविड-19 के लक्षणों का जल्द पता किया जा सकता है महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार ने एक बार फिर कोरोना वॉरियर्स को सपोर्ट करने के लिए आगे आए हैं। 

अक्षय कुमार के साथ तस्वीर को शेयर करते हुए आदित्य ठाकरे ने ट्वीट में लिखा, 'आज अक्षय कुमार जी ने मुंबई पुलिस को फिटनेस-हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस सौंपे। यह ऑक्सीजन की लगातार रीडिंग, बॉडी टेम्प और हार्ट रेट के बारे में बताता है और कोविड-19 से लड़ाई में मददगार है। पिछले महीने, अक्षय जी ने नासिक पुलिस को तोहफा दिया था।' अक्षय कुमार के इस काम को देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनअक्षय कुमारसुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!