लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: डॉक्टर्स को सलाम करने वाला इमोशनल गाना रिलीज और कगंना के खिलाफ केस दर्ज, पढ़ें बॉलीवुड की 5 खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 24, 2020 17:30 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देबहन का पक्ष लेने के कारण कंगना रनौत के खिलाफ केस दर्ज हुआ हैकोरोना के लिए डॉक्टर्स को सलमान करने वाला एक खास रिलीज कर दिया गया है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं।

सरेआम इस एक्ट्रेस ने दिया था न्यूड सीन, अब इंस्टाग्राम पर ग्लैमरस फोटोज से मचा रही है सनसनी

फोटोज में अमला बीच पर योगा करती नजर आ रही हैं। अमला की फोटोज उनकी फिटनेस का प्रूफ दे रही हैं। फिलहाल लॉकडाउन के चलते वह इन दिनों घरों में हैं।  उन्‍होंने जो तस्‍वीरें शेयर की हैं, यह पुरानी हैं। हालांकि यह फोटोज उनके फैंस को फ‍िटनेस के प्रति जागरूक करेंगे।एक्ट्रेस की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 17 घंटे में इन फोटोज को डेढ लाख से ज्‍यादा लाइक्‍स मिल चुके हैं।

एक्टर एजाज खान को मिली जमानत, मुंबई पुलिस ने मानहानि, अभद्र भाषा और प्रतिबंधात्मक आदेशों के उल्लंघन के आरोप में किया था गिरफ्तार

अभिनेता एजाज खान को बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 1 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। उन्हें 18 अप्रैल को मानहानि, अभद्र भाषा और प्रतिबंधात्मक आदेशों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

TRP में रामायण-महाभारत का दबदबा कायम, तीसरे नंबर पर इस सीरियल ने मारी एंट्री, देखे टॉप 5 शोज की लिस्ट

पिछले हफ्ते की ही तरह से इस हफ्ते ही रामायण एक नंबर पर विराजमान हैष लोग इस सीरियल को जमकर देख रहे हैं और खासा प्यार दे रहे हैं। वहीं बीआर चोपड़ा का शो महाभारत टीआरपी ने दूसरे नंबर पर विराजमान है। 

कोरोना वायरस से लड़ने वाले डॉक्टर्स को बेहद इमोशनल अंदाज में किया अक्षय कुमार ने सलाम, तेरी मिट्टी का ये रूप सुनकर आंखों में जरुर आएंगे आंसू

साल 2019 में अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' आई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने प्रमुख किरदार निभाया था। फिल्म को लोगों ने खासा पसंद किया था। फिल्म के एक गीत 'तेरी मिट्टी में मिल जावां गुल बनके मैं खिल जावां' ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया था। तेरी मिट्टी गाने को अब डॉक्टर्स को सलाम करते हुए नए रूप में पेश किया गया है।मनोज मुंतसिर ने इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं। वहीं Arko ने इसे म्यूजिक दिया है।

कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज हुआ पुलिस केस, एक्ट्रेस ने बहन रंगोली चंदेल का वीडियो के जरिए किया था सपोर्ट

बहन का पक्ष लेना खुद कंगना को महंगा पड़ता नजर आ रहा है। हिंदुस्तान की खबर के अनुसार कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस केस वकीस अली कासिफ खान ने दर्ज करवाया है। मुंबई स्थित वकील का कहना है कि एक बहन ने जहां नफरत फैलाई, वहीं, दूसरी बहन ने उनका सपोर्ट किया, यह जानते हुए भी कि दुनियाभर में उनकी आलोचना हो रही है और ट्विटर अकाउंट तक सस्पेंड कर दिया गया है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपकंगना रनौतअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल