लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: अयोध्या जन्मभूमि पर अक्षय कुमार ने किया ट्वीट, राम मंदिर पर फिल्म बनाएंगी कंगना रनौत -पढ़ें बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 6, 2020 10:26 IST

Bollywood Ki Taja Khabar: बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए सीबीआई जांच पर खुशी जताई।सलमान खान अक्टूबर या नवंबर में वापस शूटिंग करेंगे

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

अयोध्‍या में भूमि पूजन के बाद अक्षय कुमार ने किया ट्वीट, लिखा-यह ऐतिहासिक दिन है! जय सिया राम...फैंस ने यूं लिए मजे

बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने देर रात एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- 'दिवाली इस साल जल्‍दी आ गई। यह ऐतिहासिक दिन है! जय सिया राम.' अक्षय कुमार के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस ने इस पर अपनी जमकर प्रतिक्रिया दी। कुछ फैंस ने इस पर प्यार जताया तो कुछ ऐसे भी थे, जो अक्षय से ये सवाल कर रहे थे कि इतनी देर क्यों लगा दी।

राम मंदिर के 600 साल की जर्नी को पर्दे पर उतारेगी कंगना रनौत की फिल्म 'अपराजित अयोध्या', जानिए और क्या होगा खास

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जल्द ही राम मंदिर के 600 साल के सफर आधारित फिल्म 'अपराजिता अयोध्‍या' लेकर आ रही हैं। कंगना ने इस बात की जानकारी खुद फैंस के साथ शेयर की। बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर कंगना रनौत ने अपनी फिल्म 'अपराजिता अयोध्या' के बारे में बातचीत की। यह फिल्म राम मंदिर के पूरे 600 साल के इतिहास पर आधारित होगी।

सुशांत मामले में आया सूरज पंचोली का नाम, दिशा सालियन के साथ की फोटो वायरल होने पर बताई पूरी सच्चाई

 

सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) ने  इस फोटो के वायरल होने के बाद चुप्पी तोड़ी है। सूरज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने वायरल हो रही फ़ोटो का एक्सप्लेनेशन दिया है, सूरज पंचोली ने लिखा है, उन्होंने असली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि ये फोटो 2016 की है, तस्वीर में नजर आने वाली लड़की दिशा नहीं बल्कि उनकी फ्रेंड अनुश्री जो कि भारत में रहती भी नहीं है।

सुशांत सिंह राजपूत केस की CBI जांच पर सुब्रमण्यम स्वामी का रिएक्शन आया सामने, कहा- क्या अब मैं जा सकता हूं?

सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'केंद्र ने बताया है कि सुशांत की खुदकुशी का मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है...क्या मैंने अपना वादा निभाया और अब मैं जा सकता हूं?' इससे पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था, 'अपने नवीनतम पत्र में मैंने पीएम से प्रवर्तन निदेशालय को निर्देश देने का अनुरोध किया है और एनआईए को सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमय मौत के लिए परिस्थितियों की जांच करने के लिए कहा है। इसके बाद हम सीबीआई और इन दो राष्ट्रीय एजेंसियों से मिलकर बना SIT का गठन कर सकते हैं।'

भाईजान की 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

अब सलमान खान की फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' को लेकर नई खबर यह आ रही है कि यह फिल्म 2021 में गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज हो सकती है। सूत्रों के हवाले से आई रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म की लगभग 10 दिन की शूटिंग बाकी है और अब फिल्म का एक गाना जोड़ा जा रहा है। सलमान खान अक्टूबर या नवंबर में वापस शूटिंग करेंगे। 

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसुशांत सिंह राजपूतकंगना रनौतसूरज पंचोली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!