लाइव न्यूज़ :

मौत के कुछ क्षण पहले श्री देवी ऐसे कर रहीं थी फैमिली फंक्शन एन्जॉय, देखें वीडियो 

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 25, 2018 10:42 IST

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार देर रात कार्डियक अरेस्ट से आया था।

Open in App

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी का रविवार निधन हो गया है। दुबई में शनिवार रात एक पारिवारिक समरोह में उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया। उनकी मौत के वक्त उनके पति बोनी कपूर और बेटी खुशी उनके साथ थीं। वहीं, उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर मुंबई में ही हैं। 

उनके परिवार के सदस्यों के मुताबिक 54 वर्षीय श्रीदेवी को शनिवार रात करीब 11 बजे कार्डियक अरेस्ट आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां तड़के उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें- श्रीदेवी के निधन से बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर- बिग बी से लेकर प्रियंका तक ने कुछ यूं दी अभिनेत्री को श्रद्धांजलि

आइए हम आपको दिखाते हैं अब श्रीदेवी के मौत के एक घंटे के पहले की वीडियो, जब उन्हें देखकर किसी को ऐसा अंदाजा नहीं हुआ होगा कि वह कुछ क्षणों की मेहमान हैं। इस वीडियो को मुंबई के एक नामी पत्रकार फरीदून शहरयार ने शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा, यह वह फूटेज है, जब श्रीदेवी दुबई में फैमिली फंक्शन अटेंड कर रहीं थी। 

श्रीदेवी को बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कहा जाता है। उन्होंने 1979 से अपनी बॉलीवुड फिल्मों का सफर शुरू किया। श्रीदेवी फिल्म 'सोलहवां साल' से हिंदी फिल्मों में आईं और छा गईं। 80 का दशक बीतने से पहले उन्होंने हिम्मतवाला, तोहफा, मिस्टर इंडिया और नागिन जैसी सुपरहिट फिल्में दे दीं।

इस फंक्शन की कुछ तस्वीरें श्रीदेवी ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी। इस तस्वीरों में वह वह अपनी छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ और फैमिली के साथ दिख रही हैं। 

टॅग्स :श्रीदेवीबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीक्या कभी श्रीदेवी पर बनेगी बायोपिक फिल्म? पति बोनी कपूर बोले- "मेरे जिंदा रहते..."

बॉलीवुड चुस्कीJanhvi kapoor: बैकलेस ड्रेस में जाह्नवी कपूर का स्टनिंग लुक, अदाएं देख फैंस घायल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीश्रीदेवी से शादी से पहले जान्हवी कपूर के पैदा होने की खबर का बोनी कपूर ने किया खंडन, कहा- उनकी प्रेग्नेंसी साफ नजर आ रही थी

बॉलीवुड चुस्कीजानिए कैसे राम्या कृष्णन को बाहुबली में श्रीदेवी की जगह मिला शिवगामी का किरदार

बॉलीवुड चुस्कीGoogle Doodle Today: बॉलीवुड आइकन श्रीदेवी के जन्मदिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, एक्ट्रेस को कुछ इस तरह किया याद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?