लाइव न्यूज़ :

तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ के आरोपों पर ऐसी है बॉलीवुड वालों की राय

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 29, 2018 18:04 IST

फिल्म हॉर्न ओके प्लीज (2009) में एक आइटम सॉन्ग के लिए तनुश्री को साइन किया गया था। लेकिन शूटिंग के वक्त तनुश्री ने गाना बीच में छोड़ दिया था। 

Open in App

बॉलीवुड अ‌‌भिनेत्री तनुश्री दत्ता की ओर से अभिनेता नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ के आरोपों के बाद बॉलीवुड तीन खेमों बंटता नजर आ रहा है। पहला, बड़े सितारे इस मामले पर बचते नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन, आमिर खान, सलमान खान जैसे कलाकारों ने सवाल को टाल दिया। जबकि दूसरा धड़ा तनुश्री के समर्थन में उतर रहा है। इस लिस्ट में फरहान अख्तर, ट्विंकल खन्ना, स्वरा भास्कर, प्र‌ियंका चोपड़ा, रिचा चड्ढा, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी सरीखे कलाकार आ रहे हैं।

फरहान अख्तर ने तनुश्री मामले पर कहा, अपने कॅरियर को बचाने के लिए वह दस सालों तक इस तरह से खुलकर सामने नहीं आ पाईं। लेकिन उन्होंने तब भी यही कहा था आज भी यही कह रही हैं। उन्होंने अपने बयान नहीं बदले हैं। अब उनके साहस का सम्मान करना चाहिए ना कि उन पर सवाल खड़े करने चाहिए।

इसी के आगे बढ़ाते हुए शीर्ष अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'दुनिया को एक पीड़ित पर भरोसा करना चाहिए। कोई अनायास ऐसे आरोप क्यों लगाएगा।'

इसी क्रम में आमतौर प्रमुख मसालों पर बोलने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी सामने आईं। उन्होंने कहा, "हमें तुम पर‌ विश्वास है तनुश्री दत्ता"। जबकि अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने खुलकर तनुश्री का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, "तनुश्री ने अपना बयान नहीं बदला। वह अभी भी अपनी बात पर टिकी है। इसमें कोई गलती नहीं है। ऐसा करने के लिए साहस की जरूरत होती है जो तनुश्री में है। कोई भी महिला प्रचार पाने के लिए इस तरह की बात नहीं कहेगी।"

महिला और वर्कप्लेस कामकाज को लेकर मुखर रहने वाली अभिनेत्री से लेखन की दुनिया की ओर बढ़ी ट्विंकल खन्ना ने कहा, 'तनुश्री पर राय कायम करने से पहले फरहान की ट्वीट और तनुश्री पर पत्रकार जेनिस सेक्वेरा के ट्वीट को पढ़ना चाहिए।' उन्होंने आगे जोड़ा, "कामकाज के जगह पर महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर सबको आगे आना चाहिए।"

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कहा, "मुझे नहीं पता कि वाकई क्या हुआ है। पर किसी भी शख्स पर दबाव या हिंसा नहीं होनी चाहिए। वह आदमी हो या महिला। मुझे उसके बारे में सुनने के बाद काफी दर्द हुआ। तनुश्री को काफी आघात पहुंचा है। " 

यही नहीं निर्देशक हंसल मेहता, लेखक अपर्वू असरानी, अभिनेत्री  रवीना टंडन, श्रुति सेठ समेत कई छोटे-बड़ी फिल्म हस्तियां तनुश्री के साथ आ रही हैं।

हालांकि ट्विंकल को जवाब देते हुए तनुश्री ने उन्हें अक्षय कुमार के नाना पाटेकर के साथ काम करने का हवाला देते हुए लताड़ लगाई है।

अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने भी फेसबुक लिखा है। वो अपने पोस्ट में लिखती हैं कि नाना पाटेकर तुनकमिजाज व्‍यवहार के लिए उतने ही जाने जाते हैं जितना वह किसानों की मदद करने के लिए। ना तो मैंने नाना पाटेकर के साथ काम किया है और ना ही तनुश्री दत्ता के साथ। और ना ही कभी फिल्‍म 'हॉर्न ओके प्‍लीज' (जिस फिल्‍म से यह विवाद जुड़ा है) का हिस्‍सा रही हूं। लेकिन तनुश्री के साथ हुए इस घटना में कुछ ऐसे प्वाइंट हैं जिनसे मैं खुद को जोड़कर देख सकती हूं। 

तीसरा धड़ा, जिस गाने की शूटिंग के दौरान छेड़छाड़ के मामले को लेकर यह विवाद है और जिस गाने को छोड़ने के बाद राखी सावंत ने तनुश्री के जगह काम किया था, उस माहौल पर राखी सावंत का कहना है कि तनुश्री के सभी आरोप झूठे हैं। वह जानबूझ कर बात का बतंगड़ बनाने पर तुली हैं। जबकि गाने की शूटिंग में शामिल गणेश आचार्य भी ओरोपों को नकार रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि फिल्म हॉर्न ओके प्लीज (2009) में एक आइटम सॉन्ग के लिए तनुश्री को साइन किया गया था। लेकिन शूटिंग के वक्त तनुश्री ने गाना बीच में छोड़ दिया था। उनका आरोप है कि गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर समेत फिल्म के निर्देशक व डांस डायरेक्टर आदि ने उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया। तनुश्री पूर्व मिस इंडिया रह चुकी हैं।

टॅग्स :तनुश्री दत्तानाना पाटेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'महादेव कह रहे हैं कि अगले 7 वर्षों तक वह प्रधानमंत्री बने रहेंगे, सारे षड़यंत्र फेल हो जाएंगे': पीएम मोदी के समर्थन में तनुश्री दत्ता ने किया पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीहाथ जोड़ कर नाना पाटेकर ने मांगी माफी

बॉलीवुड चुस्कीफैन को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद नाना पाटेकर ने दी सफाई; शख्स से मांगी माफी, कहा- "गलती हो गई..."

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?