लाइव न्यूज़ :

कोरोना पॉजिटिव निकला बोनी कपूर के घर काम करने वाला शख्स, अपने परिवार वालों को लेकर प्रोड्यूसर ने कही यह बात

By अमित कुमार | Updated: May 19, 2020 17:13 IST

कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, खासतौर पर महाराष्ट्र में यह महामारी तेजी के साथ फैल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबोनी कपूर ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर एक प्रेस रिलीज के जरिए दी।बोनी कपूर के मुताबिक लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद से ही वह सभी घर में ही हैं।

बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर के घर में काम करने वाला एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बोनी कपूर ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर एक प्रेस रिलीज के जरिए दी। प्रेस रिलीज के मुताबिक, उनके लोखंडवाला स्थित ग्रीन एकड़्स घर में काम करने वाले शख्स चरण साहू पिछले कुछ समय से बीमार थे। जिसके बाद बोनी कपूर ने उन्हें कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी। 

टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बीएमसी को इसकी सूचना दी गई। बोनी कपूर ने कहा है, 'मैं और मेरे बच्चे तथा अन्य स्टाफ सब सही हैं और उन्हें किसी तरह के लक्षण अभी तक नहीं दिखे हैं। बोनी के मुताबिक लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद से ही वह सभी घर में ही हैं। हमें उम्मीद है कि चरण साहू जल्द ठीक होकर वापस घर आएंगे। हम फिलहाल बीएमसी और मेडिकल टीम के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। 

देश में कोरोना वायरस से अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या एक लाख (1,00,000) के चिंताजनक आंकड़े को पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और अन्य कई राज्यों में कोविड-19 के कई हजार नए मामले सामने आए हैं। वहीं सोमवार से शुरू हुए ‘‘लॉकडाउन-4’’ में केन्द्र और राज्य सरकारों ने तमाम छूट देते हुए कुछ शर्तों के साथ बाजार, टैक्सी, ऑटो और अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने की अनुमति दे दी है।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक 3,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 लॉकडाउन के कारण ठप पड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आर्थिक गतिविधियां शुरू करने की छूट देते हुए देश के तमाम प्राधिकारों ने बाजार खोलने, अंतरराज्यीय परिवहन सेवा बहाल करने और यहां तक कि कुछ राज्यों में नाई की दुकान तथा सैलून आदि खोलने की भी अनुमति दे दी है। 

‘‘लॉकडाउन-4’’ में स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल और धार्मिक सहित अन्य प्रकार के आयोजनों पर पाबंदी है और यह कम से कम 31 मई तक जारी रहेगी। भारत में 25 मार्च से ही लॉकडाउन जारी है जो शुरुआत में 21 दिन, यानी 14 अप्रैल तक के लिए लागू था। लेकिन उसे बढ़ाकर पहले तीन मई, फिर 17 मई और अब 31 मई तक कर दिया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल