लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, लिखा-अमित शाह जी ने उनको एक्स्पोज करना शुरू किया तो...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 12, 2020 12:32 IST

अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में दिल्ली में दंगों पर अपनी बात रखी है।अमित शाह ने विपक्ष के हर एक सवाल का जवाब दिया है

गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में दिल्ली में दंगों पर अपनी बात रखी है। अमित शाह ने विपक्ष के हर एक सवाल का जवाब दिया है। सदन में चर्चा का जवाब देते हुए अमित शाह ने दिल्ली के दंगों की क्रोनोलॉजी भी समझाई। उन्होंने बताया कि कैसे नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध, शाहीन बाग, हेट स्पीच ने दिल्ली में दंगे भड़काने का काम किया। अमित शाह के बयान पर प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने अपनी बात रखी है।

अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। अशोक ने ट्वीट करके कांग्रेस पर निशाना साधा है।

अशोक पंडित ने कांग्रेस को ट्विटर पर आड़े हाथों लिया है। अशोक ने ट्वीट करके लिखा है कि कल कांग्रेस की स्थिति पार्लमेंट में आ बैल मुझे मार वाली हो गई थी। जब अमित शाह जी ने उनको एक्स्पोज करना शुरू किया तो उठकर बाहर निकल गए।

अशोक पंडित के इस ट्वीट पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। अधिकतर लोग इस ट्वीट के जरिए कांग्रेस की मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। तो वहीं कुछ अमित शाह की क्लास लगाते भी नजर आ रहे हैं। अशोक इस तरह के ट्वीट अक्सर करते नजर आते हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि CAA को लेकर अल्पसंख्यकों को गुमराह किया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को कहा गया कि उनकी नागरिकता चली जाएगी। सीएए कानून नागरिकता देने का है लेना का नहीं।  सभी पीड़ित लोगों को प्राथमिकता देने का प्रावधान है। लेकिन अलग अलग विपक्ष की पार्टियों को लोगों को भड़काया और सीएए के खिलाफ गुमराह किया।

टॅग्स :अमित शाहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल