लाइव न्यूज़ :

Bollywood Nepotism: रहमान के बाद ऑस्कर विजेता रसेल पुकुट्टी का बड़ा बयान, अवॉर्ड के बाद हिन्दी फिल्मों में काम नहीं मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2020 00:02 IST

रसेल पुकुट्टी ने 2009 में डैनी बॉयल की फिल्म में अपने काम के लिए सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग के लिए अकादमी पुरस्कार हासिल किया, जबकि रहमान ने सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर और सर्वश्रेष्ठ मूल संगीत के लिए यह पुरस्कार जीता था।

Open in App
ठळक मुद्देरसेल पुकुट्टी को फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए ऑस्कर मिला था.एआर रहमान ने राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ के लिए संगीत दिया है।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में छिड़ी नेपोटिज्म की बहस में साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी भी कूद गए हैं। उन्होंने कहा है कि  "स्लमडॉग मिलियनेयर" के लिए ऑस्कर पुरस्कार मिलने के बाद हिंदी फिल्म उद्योग में काम मिलना बंद हो गया। साथ ही, कुछ प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें यह कहते हुए मना कर दिया कि उन्हें उनकी बिल्कुल "जरूरत" नहीं है। 

ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान ने हाल ही में कहा था कि उनके खिलाफ एक "गिरोह" काम कर रहा है, जिसकी वजह से उन्हें बॉलीवुड में काम मिलने में मुश्किल हो रही है। पिछले महीने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद बॉलीवुड में शुरू हुई 'अंदरूनी बनाम बाहरी' बहस के बीच उनका यह बयान आया। 

रहमान के बयान को साझा करते हुए, फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने रविवार को ट्वीट किया था कि क्या बॉलीवुड एक कलाकार से असुरक्षित हो सकता है, जिसने अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) से मान्यता प्राप्त की है। निर्देशक के पोस्ट के जवाब में, पुकुट्टी ने कहा कि फिल्म उद्योग में उनका अनुभव भी कुछ इसी तरह का है और यह क्षेत्रीय सिनेमा ही है, जिसने उनकी कद्र की। 

ए आर रहमान भी हुए परेशान

संगीतकार ए आर रहमान ने दावा किया बॉलीवुड में एक ऐसा ‘गैंग ’ (गिरोह) है जिसके कारण उन्हें काम मिलने में अड़चन आ रही है। रेडियो मिर्ची के साथ एक साक्षात्कार के दौरान ऑस्कर विजेता संगीत निर्देशक से हिंदी फिल्मों में उनके कम काम करने के पीछे की वजह पूछी गई थी। इस पर रहमान ने कहा कि कुछ लोग उनके बारे में फिल्म जगत में ‘अफवाह’ फैला रहे हैं जिससे उनके और फिल्म निर्मातओं के बीच ‘गलतफहमी’ पैदा हो रही है। 

उन्होंने कहा,  ‘मैं अच्छी फिल्मों को मना नहीं करता हूं लेकिन मेरा मानना है कि एक गैंग है जो कुछ अफवाह फैला रहा है और गलतफहमी पैदा हो रही है। इसलिए जब मुकेश छाबड़ा मेरे पास आए तो मैंने उन्हें दो दिन में चार गाने दिए। उन्होंने मुझ से कहा, ‘‘ सर, कई लोगों ने कहा कि उनके पास मत जाओ। उन्होंने मुझे कई किस्से सुनाएं।’’ 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतएआर रहमानऑस्कर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?